संदेश

T1309_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 जब क्रीड़ांगन हो रही अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में, अजेय समझी जाने वाली टीम अपना सर्वश्रेष्ठ एवं करिश्माई प्रदर्शन करने के उपरांत भी पराजय को प्राप्त करती है, तब प्रतिद्वंद्वी टीम को प्राप्त विजय उसकी जिजीविषा एवं अदम जीत लालसा को ही प्रदर्शित करता है, 30 अक्टूबर,2025 को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए महिला विश्व कप क्रिकेट मैच के दूसरे सेमीफाइनल में इसी सत्य के दर्शन हुए। Translated in English  When in an international sporting event, a team considered invincible gets defeated even after giving its best and charismatic performance, then the victory achieved by the rival team only reflects its will to live and its indomitable desire to win. India vs Australia on October 30, 2025This truth was visible in the second semi-final of the Women's World Cup cricket match.

T1308_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  वरिष्ठ शुभचिंतकों के सान्निध्य से प्राप्त स्नेहिल आशीष, मानवीय अंत:करण को शुचिता प्रदान कर, उसमें एक नवीन ऊर्जा  का संचरण कर देता है, इस सान्निध्य में उपस्थित जन वरिष्ठों के अनुभव जनित ज्ञान द्वारा, बड़ी सहजता से अपने भविष्य पथ को सुगम बना लेते है।  Translated in English  The affectionate blessings received from the company of senior well-wishers provide purity to the human conscience and infuse a new energy in it. The people present in this company easily make their future path easier with the help of the knowledge generated from the experience of the seniors. 

T1307_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  उगते हुऐ सूर्य की कान्तिमय रश्मियां सदैव से ही ऊर्जा की संवाहक रही है, ऋषि मुनियों से लेकर हमारी सनातन संस्कृति अनादि काल से ही इस तथ्य से भिज्ञ रही है,यही कारण है कि सूर्यदेव की उपासना एवं आराधना का विधान सनातन हिन्दू वैदिक संस्कृति में है,इसी परम्परा के निर्वहन में चार दिवसीय छठ पूजा में चतुर्थ दिन सूर्य देव को अर्घ्य के साथ ही पूजन का समापन होता है। Translated in English  The radiant rays of the rising Sun have always been the conductor of energy, from the sages to our Sanatan culture, we have been aware of this fact since time immemorial, that is why there is a tradition of worshiping and worshiping the Sun God in the Sanatan Hindu Vedic culture, in fulfillment of this tradition, the fourth day of the four-day Chhath Puja is celebratedThe day's worship ends with Arghya offered to the Sun God.

T1306_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सनातन एक मात्र ऐसा धर्म है, जो त्याग और समर्पण का अनादिकाल से ही पर्याय रहा है। यही वह पावन संस्कृति है, जिसमें अर्घ्य देकर प्यास को चुनने की परंपरा है। इसी पौराणिक परंपरा के निर्वहन में छठ के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास का वरण किया जाता है। Translated in English   Sanatan is the only religion which has been synonymous with sacrifice and dedication since time immemorial. This is the sacred culture in which there is a tradition of quenching thirst by offering Arghya. In fulfillment of this mythological tradition, the fast is broken by offering Arghya to the setting sun on the third day of Chhath Puja.

T1305_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  चार दिवसीय छठ पूजा में खरना द्वितीय दिन होता है। खरना का अर्थ है शुद्धिकरण। अनुष्ठान करने वाले मानसिक एवं वाचिक शुद्धिकरण के साथ उपवास कर सूर्य आराधना करते हुए, छठ मैया को प्रसन्न करते है। Translated in English  Kharna is the second day in the four-day Chhath Puja. Kharna means purification. Those who perform the ritual please Chhath Maiya by fasting with mental and verbal purification and worshiping the Sun.

T1304_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  संबंधों का गणित एवं भावात्मक संवेदनाओं की कला तो वृक्षों ने संजोए रखी है। जमीन की गहराईयों में जख्मी जड़े होती है, और सूखती आकाश चूमती डालियां है। Translated in English  The mathematics of relationships and the art of emotional sensitivities are preserved by trees.   There are wounded roots in the depths of the earth, and branches that kiss the sky while drying.

T303_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक, भाई दूज का पावन पर्व हर दिल को जोड़ता है! पौराणिक कथानुसार जब भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर द्वारिका लौटे, तब उनकी बहन सुभद्रा ने बड़े प्यार से उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।  उसी प्रेम और विश्वास की डोर को थामे,आज हर सनातनी बहन इस दिन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, उसकी सुरक्षा एवं लंबी उम्र की कामना करती है, यह पर्व सिर्फ़ रस्म नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला एक पवित्र बंधन है। Translated in English   The symbol of the unbreakable love between siblings, the sacred festival of Bhai Dooj connects every heart! According to ancient mythology, when Lord Shri Krishna defeated the demon Narakasura and returned to Dwarka, his sister Subhadra lovingly performed his aarti and applied a tilak on his forehead, praying for his long life. Holding onto that same thread of love and trust, today every Sanatani sister applies a tilak on her brother’s forehead on this day, praying for his safety and long life....

T1302_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  विश्व के विशाल ताने-बाने में, उन्नति मात्र विनाश का प्रारंभ है । प्रकृति के गर्भ में रचा गया एक शाश्वत नियम! इस अटल विधान के अधीन, इस धरती के प्रत्येक प्राणी का भाग्य बंधा है, जो सृष्टि और संहार के ब्रह्मांडीय लय में लिपट जाता है। देखो, जैसे अभिनेता प्रभास द्वारा निभाए गए वीर बाहुबली और दैवीय श्रीराम के मानवीय चरित्रों में, सबसे शक्तिशाली नियति भी इस सर्वोच्च नियम से नहीं बच सकती।  फिर भी, यह विश्व, अपनी असीम बुद्धिमत्ता में, सदा उन लोगों के साथ खड़ा है, जो अथक परिश्रम, अडिग दृढ़ता और अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण के पथ पर चलते हैं। Translated in English  In the vast tapestry of the world, progress is merely the beginning of destruction, an eternal law woven in the womb of nature. Under this immutable decree, the fate of every creature on this earth is bound, entwined in the cosmic rhythm of creation and annihilation. Behold, just as in the human characters of the valiant Baahubali and the divine Shri Ram, portrayed by the actor Prabhas, even the mightiest destiny ca...

T1301_Shree Kumar Rastogi

चित्र
यात्राएं हमेशा से ही आत्मानंद का कारक रही है,जो धार्मिक मान्यताओं की पूर्ति के साथ साथ भौगोलिक ज्ञान एवं संस्कृति का भी पोषण करती है,यहीं कारण है कि आज के व्यस्तम जीवन में भी लोग क्षणिक अवकाश पाते ही, स्वयं के ही वाहनों से सुदूर क्षेत्रों की यात्राओं पर निकल,अपनी आध्यात्मिक चेतना की उन्नति के साथ साथ आनन्दानुभूति भी प्राप्त करते है। Translated in English  Traveling has always been a source of self-pleasure, which not only fulfills religious beliefs but also nourishes geographical knowledge and culture, this is the reason that even in today's busy life, as soon as people get a momentary break, they go on trips to remote areas in their own vehicles, for the advancement of their spiritual consciousnessAlong with this we also get pleasure.

T1300_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"अज्ञानता के तिमिर को तिरोहित कर, ज्ञान के प्रकाश को पूर्ण दिव्यता के साथ आलोकित करने में समर्थ दीपावली के अनंत दीपों से प्रस्फुटित होता शाश्वत प्रकाश जो ऐश्वर्य,समृद्धि एवं आरोग्यता के साथ हमारे अंत:करण को भी कांतियुक्त नूतन उज्जवल प्रकाश से प्रतिबिंबित कर देता है। आप सभी को सपरिवार शुभ दीपावली ।" Translated in English  Capable of dispelling the darkness of ignorance and illuminating the light of knowledge with complete divinity, the eternal light emanating from the infinite lamps of Diwali, which along with opulence, prosperity and health, also reflects our conscience with radiant new bright light. Happy Diwali to all of you and your family.