संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

T1358_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बारे में ईसाई,मुस्लिम एवं यहूदी धर्म ग्रंथों में वर्णित अंतिम युद्ध की चर्चा आजकल बहुत सुर्खियों में है,इसके साथ ही नास्त्रेदमस,बाबा वेंगा एवं अच्युतानंद की भविष्यवाणी में तीसरे विश्व युद्ध का ज़िक्र है,जिसका क्षेत्र मिडल ईस्ट में येरुशलम के आस पास का ही बताया गया है,आज मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध इन सभी भविष्यवाणियों की ही पुष्टि कर रहा है। Translated in English  Regarding the ongoing war in the Middle East, the discussion about the last war described in the Christian, Muslim and Jewish religious scriptures is in the news these days. Along with this, there is mention of the Third World War in the prophecies of Nostradamus, Baba Venga and Achyutananda, whose area is said to be around Jerusalem in the Middle EastYes, the war going on in the Middle East today is confirming all these predictions.

T1357_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  शक्ति और सत्ता के मद में चूर जब एक सिरफिरा लालच के वशीभूत हो,अपनी स्वार्थ सिद्धि निमित्त लिए गए निर्णय से, न जाने कितने ही निर्दोषों के जीवन की आहुतियां चढ़ा देता है,आज यही परिदृश्य मिडिल ईस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तेल उत्पादन क्षेत्र पर कब्जे के लालच की नियत से,ईरान पर किए जा रहे युद्ध में सैकड़ों निर्दोषों की मौत के रूप में देखने को मिल रहा है। Translated in English  When a madman intoxicated with power and authority, under the influence of greed, sacrifices the lives of so many innocent people due to a decision taken to achieve his own ends, this is the scenario today in the war being waged on Iran by President Trump in the Middle East with the intention of greed to take over oil production areasIt is being seen as the death of hundreds of innocent people.

T1356_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  जिनके आलोक से संपूर्ण भारतीय संस्कृति एवं जन मानस आदि काल से आज तक प्रतिबिम्बित हो रहा है,जो सम्पूर्ण भारतीय जन मानस की आत्मा हैं, जिनके द्वारा शील,संयम,त्याग,चरित्र एवं मर्यादा के उच्चतम प्रतिमान स्थापित किए गए है,ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रकटोत्सव की मंगलमई बेला पर रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। Translated in English  In whose light the entire Indian culture and public psyche is being reflected from ancient times till today, who is the soul of the entire Indian public psyche, through whom the highest standards of modesty, restraint, sacrifice, character and dignity have been established, such dignity is celebrated on the auspicious occasion of Ramnavami, the festival of appearance of Lord Shri RamBest wishes.

T1355_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  किसी भी सामूहिक मंच पर होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक प्रतिभागी स्वयं में ही विशिष्ट होता है, एवं ऐसी प्रतियोगिता में विजयश्री का वरण करने वाला प्रतिभागी अति विशिष्ट होने के साथ साथ सार्वजनिक मंच पर सम्मान का भी हकदार होता है। Translated in English  Every participant participating in any competition held on a collective platform is special in himself, and the winner of such a competition is not only very special but also deserves respect on the public platform.

T1354_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  अपने निहित लाभ एवं स्वार्थपूर्ति निमित्त छद्म रूप से किसी भी देश पर मिथ्या दोषारोपण कर उसके प्राकृतिक संसाधनों पर अनाधिकार रूप से कब्जा करने की मंशा से,उस देश पर अपने ऊपर निर्भर किसी अनुयायी देश से प्रत्यक्ष हमला कराकर,परोक्ष रूप से स्वयं भी इस युद्ध में शामिल रहने वाला पूरे विश्व में मात्र एक ही देश है। Translated in English  There is only one person in the entire world who is involved in this war indirectly by falsely blaming any country for the sake of his own vested interests and with the intention of illegally occupying its natural resources, by getting a direct attack on that country from any dependent country dependent on him, and indirectly himselfIs the country.

T1353_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय सनातन संस्कृति सदैव से ही वसुधैव कुटुंबकम की पोषक रही है,इस संस्कृति की पावन शुचिता में सभी पंथ एवं संप्रदाय सदियों से अपने मतानुसार स्वच्छंद रूप से पुष्पित एवं पल्लवित होते होते रहे है,उसी परंपरा अंतर्गत आज ईद उल फितर का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ देश भर में मनाया जा रहा है। Translated in English  Indian Sanatan culture has always been the nurturer of Vasudhaiva Kutumbakam, in the sacred purity of this culture, all sects and sects have been freely blossoming and flourishing as per their beliefs for centuries, under the same tradition, today the festival of Eid ul Fitr is being celebrated with full enthusiasm across the country

T1352_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर (विक्रम संवत् 2083), हिंदू नव वर्ष एवं नूतन ऊर्जा संचरण का प्रतीक शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि की सभी को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं। Translated in English   Hearty greetings to all with family on Chaitra Shukla Pratipada Nav Samvatsar (Vikram Samvat 2083), Hindu New Year and Shakti worship festival Navratri, symbol of new energy transmission.

T1351_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  इस जगत की प्रत्येक जीवात्मा का धरा प्रादुर्भाव निष्प्रयोज्य न होकर प्रकृति सम्मत विशेष प्रयोजन निमित्त ही होता है, एक उत्कृष्ट अभीष्ट जीवात्मा अपने धरा प्रादुर्भाव दिवस पर पूर्ण हर्षोल्लास के साथ अपने स्नेहीजनों के सान्निध्य में उत्सव मना, उनका शुभाशीष प्राप्त कर, अपने भविष्य पथ को सुगम बना लेती है। Translated in English  The birth of every soul in this world is not useless but is for a special purpose according to nature. An excellent desired soul celebrates with full joy on the day of its birth in the company of its loved ones, receives their blessings and makes its future path smooth.

T1350_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  मासूमियत से भरी स्निग्ध मुस्कान में, जिस सात्विक निश्छलता का प्रस्फुटन होता है, उसके समतुल्य इस भौतिक जगत में अन्यत्र कहीं भी ऐसी शुचिता का प्रतिबिंबन होता नहीं दिखाई देता। Translated in English  There is no reflection of such pureness anywhere else in this material world that can be seen in the gentle smile full of innocence.

T1349_Shree Kumar Rastogi

चित्र
इतिहास साक्षी है कि कोई भी युद्ध कभी भी किसी समस्या का हल नहीं रहा है,वास्तव में प्रत्येक युद्ध हमेशा से ही मिथ्या अहम् तुष्टि का कारक रहा है,इस युद्ध दावाग्नि में,न जाने कितने ही निरीह निर्दोषों की अकारण बलि चढ़ जाती है,आज मिडिल ईस्ट में ईरान एवं इजरायल अमेरिका के मध्य छिड़े युद्ध में यही दृश्य दृश्यगत है। Translated in English  History is witness to the fact that no war has ever been a solution to any problem, in fact every war has always been a cause of false ego gratification, in the fire of this war many innocent people are sacrificed without any reason, today the same scene is seen in the war waged between Iran and Israel America in the Middle EastIs visible.

T1348_Shree Kumar Rastogi

चित्र
संबंधों के गणित की व्याख्या एवं भावात्मक संवेदनाओं की कला तो वृक्षों ने संजोए रखी है। जहां जमीन की गहराईयों में जख्मी जड़े होती है, वहीं सूखती आकाश चूमती डालियां है। Translated in English  Trees have preserved the art of mathematical explanation of relationships and emotional sensations. Where there are wounded roots in the depths of the earth, there are dry branches kissing the sky.

T1347_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  किसी भी प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ होने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी के व्यक्तिगत अथक परिश्रम के साथ साथ दल के सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से अपनी क्षमता का शत प्रतिशत योगदान देना नितान्त आवश्यक होता है, 8 मार्च,2026 के ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा अपने शत प्रतिशत योगदान के द्वारा ही,अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में सफ़ल हुए। Translated in English  To be the best in any competition, it is absolutely necessary for the individual hard work of each participant as well as the collective contribution of all the participants of the team to contribute 100 percent of their capacity. In the ICC T20 World Cup final match of March 8, 2026, all the players of the Indian team have given their bestOnly through 100% contribution, he was successful in making his team champion.

T1346_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  स्वस्थ दृष्टि का होना प्रकृति प्रदत्त एक अनमोल उपहार है,जो समस्त जीवों को अपने जीवन पर्यन्त प्रथम श्वास से अंतिम श्वास तक विहंगम अवलोकन की क्षमता प्रदान करता है,दृष्टि में उत्पन्न दोष जहां नैसर्गिक जीवन यापन में एक अवरोध बन जीवन को दुरूह बना देता है,वहीं कुशल चिकित्सक का परामर्श इस दुरूहता को सुगमता में परिवर्तित कर देता है। Translated in English  Having healthy vision is a precious gift given by nature, which gives all living beings the ability to have a bird's eye view throughout their life from the first breath to the last breath. While the defect in vision becomes a hindrance in natural living and makes life difficult, the advice of a skilled doctor can solve this difficultyConverts into ease.

T1345_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भौतिक पहचान को रंगों की सतरंगी छठा में आत्मसात् कर,एकरूपता में प्रतिबिम्बित कर,अनेकता में एकता का शाश्वत संदेश प्रतिस्थापित करने वाला एक मात्र अप्रतिम त्यौहार होली ही है,जो अपने रंगों के आवरण में समाज के सभी कलुषित विचारों को समाहित कर,रंगों की सतरंगी छठा से प्रेम का सृजन करता है। "सभी को सपरिवार होली की शुभकामनाएं" Translated in English  Holi is the only unique festival which assimilates the physical identity into a rainbow of colors, reflects it in uniformity, and replaces the eternal message of unity in diversity. Holi is the only unique festival which covers all the polluted thoughts of the society under the cover of its colors and creates love through the rainbow of colors. "Happy Holi to all with your family"

T1344_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सनातन धर्म एवं संस्कृति में ग्रहण काल एक मात्र खगोलीय घटना न होकर, आत्म साधना के साथ साथ आध्यात्मिक उन्नति करने का भी सकारात्मक अनुकूल समय होता है, ग्रहण वास्तव में मानवीय जीवन में, मन पर छाये गहन अंधकार (नकारात्मकता विचार) के क्षणिक होने का प्रकृति सृजित एक प्रतिबिंबन मात्र ही है, जो ग्रहण उपरांत प्रकृति में समाहित शाश्वत आलोक को निर्दिष्ट करता है। Translated in English  In Sanatan religion and culture, the eclipse period is not just an astronomical event, it is also a positive favorable time for self-cultivation as well as for spiritual progress. In fact, in human life, the eclipse is just a reflection created by nature of the momentary occurrence of deep darkness (negative thoughts) that prevails over the mind, which occurs after the eclipseRefers to the eternal light present in nature.

T1343_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  यथार्थ रूप में होलिका दहन का अभिप्राय स्वयं के सभी मानसिक,भौतिक एवं दैहिक विकारों का, स्वयं की ही आध्यात्मिक ऊर्जा में दहन करके, एक स्वस्थ एवं उज्ज्वल स्वरूप का निर्माण करना होता है। "होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं" Translated in English   In reality, the meaning of Holika Dahan is to burn all the mental, physical and physical disorders in one's own spiritual energy and create a healthy and bright form. "Happy Holika Dahan"