संदेश

T1169_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र जी के वंशज, उनके आदर्शों एवं पग चिन्हों पर सतत् अग्रसर हो, समाज में उच्च मूल्यों को प्रतिस्थापित करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहें हैं, परम्परार्थ प्रयागराज की पावन धरा पर महाकुंभ के सुअवसर पर स्थानीय रस्तोगी समाज आगंतुक श्रद्धालुओं के सेवार्थ पूर्ण रूपेण समर्पित है।" Translated in English  The descendants of Satyawadi Maharaja Harishchandra ji, continuously moving forward on his ideals and footsteps, are playing the leading role in inculcating high values in the society. On the occasion of Maha Kumbh on the holy land of Prayagraj, the local Rastogi Samaj is traditionally serving the visiting devotees. Completely dedicatedIs.

T1168_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "मकर संक्रांति पर सूर्य देव का शनि की राशि मकर में गोचर शुभता एवं मांगलिक कार्यों के शुभारंभ को इंगित करता है, इसी दिवस पर जहां सूर्य उत्तरायण हो दिव्यता को पाते है, वहीं इसी दिवस पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान का पुण्य लाभ जगत को प्राप्त होता है।" Translated in English  On Makar Sankranti, the transit of Sun God in Saturn's zodiac sign Capricorn indicates the beginning of auspicious and auspicious works. On this day, where the Sun is Uttarayan, one attains divinity, on this day, the world gets the virtuous benefit of taking the first nectar bath in Mahakumbh. It happens.

T1167_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जीवनोपरांत पारिवारिक आवश्यकताओं के दायित्वों के वहन के निहितार्थ सतत् तत्पर भारतीय जीवन बीमा निगम, आध्यात्म एवं जीवन के सर्वोच्च उत्कर्ष के प्रतिमान महाकुंभ में, प्रयागराज की पतित पावन धरा पर, सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का अपने सेवार्थ शिविर में स्वागत एवं अभिनन्दन करता है।" Translated in English  Life Insurance Corporation of India, which is always ready to bear the responsibilities of family needs after life, welcomes and greets all the visiting devotees in its service camp on the holy land of Prayagraj, in the Mahakumbh, the epitome of the highest progress of spirituality and life.

T1166_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"क्रोएशिया में अपने सौंदर्य बोध के लिए प्रसिद्ध रास्तोके गांव का इतिहास सोलहवीं शताब्दी के भी पूर्व का है, इस गांव का नाम रास्तोके कैसे पड़ा इसका कोई भी लिखित इतिहास उपलब्ध नहीं है, इतिहास साक्षी है कि महाराजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहिताश्व के वंशज रस्तोगी समाज जहां भी रहा उसने अपने नाम के अनुरूप स्थानों का नामकरण जैसे रोहतक, रोहतासगढ़ आदि किया है, रस्तोगी समाज का मुख्य व्यवसाय व्यापार रहा है जो 14 एवं पंद्रहवीं शताब्दी में जल मार्ग से सुदूर व्यापार किया करता था, व्यापार के सिलसिले में रस्तोगी समाज के कुछ परिवार क्रोएशिया के एक क्षेत्र तक पहुंच गए और अपने पूर्ववर्ती इतिहास के अनुसार इस क्षेत्र का नामकरण अपने नाम के अनुरूप रास्तोके कर दिया, जो आज तक क्रोएशिया में रस्तोगी समाज का अस्तित्व न होने पर भी एक ख़ूबसूरत गांव के रूप में विद्यमान है।" Translate in English  The history of Rastoke village, famous for its aesthetic sense in Croatia, goes back even before the sixteenth century, there is no written history available as to how this village got the name Rastoke, history is a wit...

T1165_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "संगठन अपने आप में शक्ति एवं ऊर्जा के स्त्रोत होते है,जो अपने सदस्यों के हितों के रक्षार्थ सतत् प्रयत्नशील रहते है,अपने सामरिक महत्व और उपस्थिति का भान जन समुदाय को कराने हेतु,यह संगठन प्रमुख दिवसों एवं उत्सवों पर शुभकामनाएं प्रेषित करते रहते है, फेडरेशन की ओर से नव वर्ष की मंगलकामना। " Translated in English  Organizations are sources of strength and energy in themselves, which continuously strive to protect the interests of their members. To make the public aware of their strategic importance and presence, these organizations keep sending good wishes on important days and festivals. Happy New Year from the Federation.

T1164_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "नूतनता का स्पंदन मात्र ही अंत:करण को आह्लादित कर, सृजना के नए आयामों की स्वर्णिम संकल्पना का सूत्र विन्यास मन मस्तिष्क पर अंकित कर लेता है,उषा की प्रथम किरण के साथ नूतन वर्ष 2025 की प्रथम बेला पर सभी इष्ट मित्रों को नए सृजनकारी नव वर्ष की सपरिवार मंगलकामना।" Translated in English  The mere vibration of newness fills the heart with joy and imprints on the mind the formulation of the golden concept of new dimensions of creation. With the first ray of dawn, on the first day of the new year 2025, a new creative new is given to all the dear friends. Best wishes to your family for the new year.

T1163_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "सम्भल के इतिहास की एक बहुत ही संवेदनशील और दुखद घटना का जिक्र हम कर रहे हैं। 1978 के दंगों ने सम्भल में रहने वाले रस्तोगी समुदाय को बहुत गहराई से प्रभावित किया। इस संदर्भ में हमने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की है: 1978 के सम्भल दंगे:  * सांप्रदायिक हिंसा: मार्च 1978 में, उत्तर प्रदेश, भारत के एक कस्बे सम्भल में, हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच तीव्र सांप्रदायिक हिंसा का दौर चला।  इसकी असल वजह पर अभी भी बहस जारी है, लेकिन अंतर्निहित तनाव और विवाद व्यापक दंगों, आगजनी और हत्याओं में बदल गए।  * रस्तोगियों पर प्रभाव: सम्भल के दीपा सराय एवं ख़ग्गू सराय इलाके में रहने वाला रस्तोगी समुदाय इन दंगों में बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई परिवारों ने अपने घर और व्यवसाय खो दिए, और दुख की बात है कि कुछ ने अपनी जान भी गंवा दी।  * जबरन पलायन: हिंसा से उपजे डर और असुरक्षा के कारण रस्तोगी समुदाय का सम्भल क्षेत्र से सामूहिक पलायन हुआ। उन्होंने अपने पुश्तैनी घरों और उस स्थान जहां पर वे पीढ़ियों से फल-फूल रहे थे, को पीछे छोड़कर दूसरे शहरों और कस्बों में शरण लेने हेतु बाध्य हुए। दीर्घका...

T1161_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जन्मभूमि की मिट्टी की सुगंध अंतःकरण को सुवासित करती है, किंतु क्रूरता एवं धार्मिक उन्माद के वीभत्स रूप की परिणीति स्वरूप, जब स्वयं की जन्मभूमि से जीवन रक्षार्थ पलायन अपरिहार्य हो जाए, तब आगे का जीवन नीरस होकर शून्यता के नेपथ्य में विलीन हो जाता है, ऐसा ही दृश्य उत्तर प्रदेश के सम्भल में 1978 के धार्मिक उन्माद में क्रूरता की पराकाष्ठा में हुए दंगों के कारण कश्मीर के पंडितों की भांति सम्भल से रस्तोगी समाज के परिवारों के पलायन की बाध्यता में देखने को मिला।" Translated in English  The fragrance of the soil of the birthplace makes the conscience fragrant, but as a result of the gruesome form of cruelty and religious fanaticism, when migration from one's birthplace to save life becomes inevitable, then the life ahead becomes dull and merges into the background of emptiness. A similar scene happened in Sambhal, Uttar Pradesh in 1978Due to the riots that took place at the height of cruelty in religious frenzy, families of Rastogi community were forced to flee from Sambhal like t...

T1161_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "जब युवा ऊर्जा का पूर्ण परिसंचरण सम्पूर्ण मनोयोग के साथ वांछित लक्ष्य संधान हेतु एकाग्रचित हो, एकलव्य और अर्जुन द्वारा सृजित मार्ग एवं दिशा में हो, तो सफलता स्वयं ही कदम चूम लेती है, ऐसा ही दृश्य विश्व शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता में, भारतीय युवा डी गुकेश ने कर दिखाया।" Translated in English  When the complete circulation of youth energy is concentrated towards achieving the desired goal with complete dedication, in the path and direction created by Eklavya and Arjun, then success automatically follows, a similar scene was seen in the World Chess Championship competition, Indian youth D Gukesh. Did it.

T1160_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "शाश्वत अविनाशी ईश्वरीय अंश का प्रादुर्भाव, पंच महाभूत तत्वों के अंगीकरण से मानव देह प्राप्त कर, नियति द्वारा निर्धारित कार्यों के निष्पादन हेतु इस जगत में होता है, पुण्यात्मा अपने निर्धारित कार्यों को समयापूर्व पूर्ण कर, समस्त लौकिक जगत को हतप्रभ छोड़कर ईश्वर में विलीन हो जाती है।" Translated in English   The eternal imperishable divine part emerges in this world, after acquiring a human body by the adoption of the five great elements, to perform the tasks determined by destiny, the virtuous soul completes its assigned tasks before time, leaving the entire worldly world bewildered and merges in God. She goes.