संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

T1442_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में भारतीय प्रशासनिक सेवा द्वारा ही देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ देश की सेवा करने का अवसर मिलता है,हर प्रतिभावान भारतीय खुली आँखों से देखें हुए इस स्वप्न को जीने हेतु अथक परिश्रम द्वारा इसे प्राप्त कर,देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु तत्पर होता है,किन्तु राजनीतिक दखलंदाजी एवं दबाव के कारण जब वह देश हित के लिए स्वतंत्र निर्णयों को ले पाने में स्वयं को असमर्थ पता है,तब अथक परिश्रम से प्राप्त किए गए पद से त्यागपत्र दे,आत्मसम्मान के साथ स्वयं को इस व्यवस्था से अलग कर लेता है। Translated in English  In the Indian constitutional system, it is the Indian Administrative Service that occupies the highest position of the country and gets the opportunity to serve the country with important decisions,every talented Indian gets the opportunity to live this dream with open eyes and by working tirelessly to achieve it, make a significant contribution to the service of the countryBut due to political interference and pressur...

T1441_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  क्रीड़ा सर्वांगीण शारीरिक विकास के साथ साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरणा भी देती है,भारतीय खेल जगत के सिरमौर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाकर,प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु संकल्पित होता है। Translated in English  Sports inspires to excel by holistic physical development as well as healthy competition, by celebrating the birth day of Major Dhyan Chand, the Shiromani of the Indian sports sector,every Indian player is determined to perform at his best.

T1440_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  वास्तव में प्रकृति ही सर्वोच्च सत्ता पर आसीन है,जब प्रकृति अपने रौद्र रूप में तांडव करती है,तो बड़े से बड़े गगनचुंबी निर्माणों एवं स्थापित नगरों को पल भर में ताश के पत्तों की भांति उड़ाकर नेस्तनाबूद कर देती है,ऐसा ही मंजर नेपाल त्रासदी में देखने को मिला है। Translated in English  In fact, nature occupies the supreme power,when nature tandavs in its radiant form, destroying the biggest skyscrapers and established cities in a moment by blowing them like cards, a similar scene has been seen in the Nepal tragedy.

T1439_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  रक्षाबंधन के मूल में रक्ष् धातु निहित है,इस पर्व पर बांधा जाने वाला सूत्र मात्र तीन धागों का समूह ही नहीं है,अपितु इसमें आत्मरक्षा, धर्मरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के तीनों सूत्र संकल्पबद्ध होते हैं, पौराणिक कथाओं में इस पर्व को मानने के समर्थन में अनेकों दृष्टांत निहित है,वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस पर्व पर भाई अपनी बहन के रक्षार्थ संकल्पित होते है। Translated in English  At the root of Raksha Bandhan is Raksha Dhatu, the formula that is tied to this festival is not only a group of three threads,but it has three threads of self-defense, Dharma Raksha and Rashtra Raksha, in mythology there are many examples in support of celebrating this festival, in the present perspectiveAt the festival, brothers are determined to protect their sister.null

T1438_Shree Kumar Rastogi

चित्र
श्रावण मास में शिव भक्तों द्वारा किया गया रुद्राभिषेक लौकिक एवं आध्यात्मिक जगत की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है,शास्त्रानुसार श्रावण मास शिवोर्चन हेतु सबसे उपयुक्त एवं फलदायी होता है यही कारण है कि समस्त शिवोपासक यथा सामर्थ्य श्रावण मास में शिव उपासना में लीन रहते हैं। Translated in English  The *Rudrabhishek* performed by devotees of Shiva during the month of Shravan paves the way for progress in both the material and spiritual realms. According to the scriptures, the month of Shravan is the most auspicious and fruitful time for the worship of Shiva; this is why all devotees immerse themselves in worshipping Him during this month to the best of their ability.

T1437_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  नियति सदैव नियत को ही निर्धारित करती है,वही हमारे निमित्त सर्वश्रेष्ठ होता है,भौतिक वासनाओं के वशीभूत हो,नियति द्वारा नियत में प्रतिकूलता का भान कर हम क्षुब्ध हो उठते है,किंतु कालांतर में जब नियति द्वारा नियत की सार्थकता से हम भिज्ञ होते है,तभी ईश्वरीय विधान को समझ पाते है। Translated in English  Destiny always determines the intention, that is the best for us, we are under the influence of material desires, we become angry after realizing the adversity in the intention through destiny, but with time, when we become aware of the significance of the intention through destiny, only then we are able to understand the divine law. 

T1436_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  चन्द्रयान 3 मिशन के तहत भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी सामर्थ्य का परिचय देते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पूरे विश्व में सबसे पहले तिरंगा फहरा कर वैश्विक स्तर पर आत्म निर्भर भारत की पहचान को नयी दिशा दी है,हम भारतवासी इस उपलब्धि को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाते है। Translated in English  Under the Chandrayaan 3 mission, Indian scientists have shown their capability and hoisted the tricolor flag on the South Pole of the Moon for the first time in the world and have given a new direction to the identity of self-reliant India at the global level. We Indians celebrate this achievement as National Space Day.

T1435_Shree Kumar Rastogi

चित्र
जब आम जन मानस की सोच एवं ज्ञान का सामंजस्य किसी अन्य व्यक्तित्व के साथ नहीं बैठ पाता,तो यह समाज उसे पागल या दीवाने की संज्ञा दे देता है, क्योंकि उसके ज्ञान एवं भक्ति के स्तर तक,इस आम जन मानस की सोच पहुंच ही नहीं पाती,यही कारण है कि सारे दार्शनिक,भक्त एवं विचारकों को नासमझ लोग पागल समझते है। Translated in English  When the thinking and knowledge of the common man does not fit in harmony with any other personality, then this society calls him mad or crazy, because the thinking of this common man cannot reach the level of his knowledge and devotion, this is the reason why all the philosophers, devotees and thinkers are considered mad by the ignorant people.

T1434_Shree Kumar Rastogi

चित्र
स्वयं को नास्तिक कह, ईश्वरीय सत्ता को नकारने का झूठा दंभ भरने वाला दंभी, यह भूल जाता है कि उसने ईश्वरीय सत्ता को स्वीकार किया, तभी तो उसको नकारने का प्रदर्शन कर पा रहा है, अगर कोई सत्ता है ही नहीं, तो उसको नकारना कैसा? यानी यह दंभी मूलत: आस्तिक है, जो नास्तिकता का झूठा प्रचार करता है। Translated in English   The arrogant person who calls himself an atheist and falsely boasts of denying the divine power, forgets that he has accepted the divine power, that is why he is making a show of denying it, if there is no power, then how can one deny it? That is, this arrogant person is basically a theist, who falsely propagates atheism.

T1433_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय संस्कृति की उदात्त आत्मा प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन को जन जन के रोम रोम में समाहित करने वाले, रामचरित मानस के रचयिता राम भक्त गोस्वामी तुलसीदास भारतीय जन मानस में पूज्यनीय एवं वंदनीय है, ऐसे युगदृष्टा की जयंती पर कोटि कोटि नमन। Translated in English  Ram devotee Goswami Tulsidas, the author of Ramcharit Manas, who incorporated the philosophy of life of Lord Shri Ram in every pore of the people, the sublime soul of Indian culture, is revered and worshiped in the minds of the Indian people. Millions of salutes on the birth anniversary of such a visionary.

T1432_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय दर्शन एवं सनातन वैदिक संस्कृति परंपरा अंतर्गत विशेष पर्व एवं त्यौहारों का हमेशा से ही विशिष्ट महत्व रहा है,इसी महत्व की प्रयोज्यता के निमित्त इन विशिष्ट त्यौहारों की तिथि पर धरा प्राकट्य होने वाली जीवात्मा के जन्मदिवस पर उसके परिजन उसकी वर्षगाँठ तिथि विशेष पर न मनाकर,उस त्यौहार विशेष की तिथि पर पूर्ण मांगलिक अनुष्ठान के साथ एक उत्सव के रूप में मनाते है। Translated in English  Under the Indian philosophy and Sanatan Vedic culture tradition, special festivals and festivals have always had a special significance, for the sake of applicability of this importance, the family members of the soul that appears on the earth on the date of these special festivals do not celebrate its anniversary on the birthday of that special festivalBut it is celebrated as a festival with full auspicious rituals.

T1431_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सनातन संस्कृति में प्रकृति एवं जीव जन्तुओं को सृष्टि का अभिन्न अंग मानते हुए,समय-समय पर त्यौहारों,व्रतों एवं पूजन द्वारा उनका आभार प्रकट किया जाता है,नाग पंचमी पर प्रकृति एवं किसानों के मित्र एवं योग तथा आध्यात्म में कुंडलिनी शक्ति के प्रतीक सर्पों का पूजन अर्चन किया जाता है। Translated in English  In Sanatan culture, considering nature and animals as an integral part of the universe, gratitude is expressed from time to time through festivals, fasts and worship. On Nag Panchami, snakes are worshiped as friends of nature and farmers and symbols of Kundalini Shakti in yoga and spirituality.

T1430_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भौतिक जगत में प्राप्ति के साथ हर पल लिप्सा बढ़ती ही जाती है जो एक अंतहीन तृष्णा को जन्म दे,कभी न प्राप्त होने वाली तृप्ति के साथ जीवन लीला समाप्ति का ही विगुल बजा देती है,परमपिता परमेश्वर की कृपा से तादात्म्य न बैठा पाने वाली जीवात्मा,बार बार इस जीवन मरण के चक्र में फंस कर,इस भौतिक तृष्णा का शिकार होती रहती है। Translated in English  With the attainment in the material world, the cravings increase every moment, which gives rise to an endless craving, with the satisfaction that is never achieved, the life of life heralds its end. The soul, which is unable to identify itself with the divine grace, gets trapped in the cycle of life and death again and again and becomes a victim of this material cravingIs.

T1429_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  मृत्युलोक में प्रत्येक जीवात्मा का प्रादुर्भाव अपने पूर्ववर्ती जन्मों के कर्मों के भोग निमित्त ही होता है,प्रत्येक जीवात्मा अपने पूर्ववर्ती जन्मों के कर्मानुसार स्वयं ही अपने हेतु अनुकूल गर्भ का चयन कर,इस भौतिक जगत में प्रवेश करके नियति द्वारा निर्धारित कर्म फलों का भोग करती है। Translated in English  Every soul appears in the mortal world only to enjoy the karmas of its previous births. Every soul, according to the karmas of its previous births, chooses the womb suitable for itself and enters this material world and enjoys the fruits of karma determined by destiny.

T1428_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ एकाग्रचित्त हो,लक्ष्य साधिक साधना निमित्त किये गए परिश्रम का परिणाम, शांत, नीरव, स्निग्ध वातावरण को अपनी सफलता के जय उदघोष से चतुर्दिक दिशाओं में गुंजायमान कर देता है,ऐसे कर्म योगी सदैव ही साधुवाद के पात्र होते है। Translated in English   A Karma Yogi who is focused with full concentration and dedication, the result of hard work done for the sake of achieving the goal, makes the calm, silent and serene environment resound in all directions with the proclamation of their success. Such Karma Yogis are always worthy of praise

T1427_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  हिंदू वैदिक सनातन धर्म एवं संस्कृति में अनादि काल से ही देवों के देव महादेव की पूजा आराधना निमित्त श्रावण मास का विशेष महत्व रहा है,श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि पर शिव भक्तों द्वारा की गई आराधना, शिव की अनूठी कृपा के साथ शीघ्र फलीभूत होती है। Translated in English  In the Hindu Vedic Sanatan religion and culture, the month of Shravan has had a special significance for the worship of Lord Mahadev, the God of Gods, since time immemorial. The worship done by Shiva devotees on Shivratri falling in the month of Shravan soon bears fruit with the unique grace of Shiva.

T1426_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय दर्शन एवं वेदांत के अनुसार नया शरीर धारण करने वाली जीवात्मा, तेजस, कार्मण एवं प्राण ऊर्जा के साथ इस धरा पर जन्म है, ये तीनों ऊर्जाएं ही, उसके पिछले जन्मों के कर्मों के अनुसार उसके भविष्य की यात्रा को तय करती हैं। Translated in English  According to Indian philosophy and Vedanta, the soul taking a new body is born on this earth with Tejas, Karman and Prana energy, these three energies decide its future journey according to the deeds of its previous births.

T1425_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  पूरे विश्व जगत में सबसे अधिक स्वीकार्य पौराणिक कथा रामायण ही है, इस पौराणिक कथा पर vfx इफेक्ट्स पर अत्यधिक आधुनिक बिम्बों के साथ बनने वाली फिल्म रामायण का ट्रेलर आंग्ल भाषा में ब्रह्म AI के साथ जारी कर पूरे विश्व के जन मानस की भावनाओं को जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया है। Translated in English  The most accepted mythological story in the whole world is Ramayana. A meaningful effort has been made to connect the emotions of the people all over the world by releasing the trailer of the film Ramayana made on this mythological story with highly modern images on VFX effects in English language with Brahma AI

T1424_Shree Kumar Rastogi

चित्र
शास्त्रोक्त,अत्यधिक ज्ञान अर्जन व्यक्तित्व में विनम्रता के साथ धैर्य एवं गंभीरता का ही संचरण करता है,व्यहवारिक पक्ष पर अनेकों बार अत्यधिक ज्ञान अहंकार एवं मिथ्या दंभ सृजन का कारक होता है, पौराणिक कथा में श्वेतकेतु के अध्ययन उपरांत गृह वापसी पर,अपने पिता ऋषि उद्दालक आरुणि के साथ वार्तालाप में श्वेतकेतु के चरित्र में इसी दंभ के प्रतिबिंब की झलक मिलती है। Translated in English  According to the scriptures, excessive acquisition of knowledge inculcates patience and seriousness along with humility in the personality, on the practical side, many a times excessive knowledge is a factor in creating ego and false pride, in the mythological story of Shwetketu on his return home after studies, in conversation with his father sage Uddalak AruniThe reflection of this arrogance is visible in the character of Shvetketu.

T1423_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  प्राचीन वैदिक संस्कृति में सर्वमेध यज्ञ द्वारा सर्वस्व त्याग के साथ भौतिक जगत में दृश्यमान सभी पदार्थों से अनासक्ति के साथ,सार्वभौमिक जगत कल्याण की भावना निहित रहती है,किंतु ऋषि उद्दालक इस अनासक्ति से मुक्ति न पा सके,पुत्र नचिकेता द्वारा सत्य बोध कराने के प्रयास पर,क्रोध में अपने पुत्र को ही यमराज को दान कर बैठे। Translated in English  In the ancient Vedic culture, with the renunciation of everything by the Sarvamedha Yagya, along with detachment from all things visible in the material world, the feeling of universal well-being is inherent, but sage Uddalak could not get rid of this detachment, on the attempt of his son Nachiketa to make him realize the truth, Yamraj in anger killed his sonDonated to.

T1422_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  श्रावण मास भगवान शिव की आराधना एवं प्रकृति की हरियाली के उत्सव का प्रतीक है, इस मास में शिव का जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा के साथ व्रत पूजन का विधान है। हर हर महादेव  Translated in English  Shravan month is a symbol of worship of Lord Shiva and celebration of greenery of nature, in this month there is a tradition of Jalabhishek of Shiva, fasting and worship along with Kanwar Yatra. Everywhere Shiva.

T1421_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  एक स्वस्थ्य एवं मजबूत लोकतंत्र में वहाँ की जनता का मत ही सर्वोपरि होता है, बिहार में बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है,कि भारतीय लोकतंत्र की जड़े बहुत गहराई एवं मज़बूती के साथ भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को आधार दे रही है। Translated in English  In a healthy and strong democracy, the opinion of the people is paramount, the result of Bankipur assembly by-election in Bihar has made it clear that the roots of Indian democracy are very deep and strong and are giving the basis to the Indian democratic system.

T1420_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  प्रेम,त्याग,समर्पण की बुनियाद पर निस्वार्थ भावना के साथ स्थापित किए गए रिश्ते ही सच्ची मित्रता को जन्म देते है,आज के भौतिक युग में भी सच्चे मित्रवत संबंधों में कृष्ण-सुदामा, कृष्ण-द्रौपदी, कर्ण-दुर्योधन एवं डैमन-पीथियस जैसी मित्रवत प्रेम की गहराई को अनुभूत किया जा सकता है। Translated in English  Only relationships established with selfless feelings on the foundation of love, sacrifice and dedication give birth to true friendship. Even in today's material age, the depth of friendly love can be felt in true friendly relationships like Krishna-Sudama, Krishna-Draupadi, Karna-Duryodhana and Damon-Pytheas.

T1419_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  निर्माता रविन्द्र कुमार द्वारा एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में फीचर फ़िल्म्स, वेब सीरीज, म्यूज़िक वीडियोस के निर्माण हेतु नई मनोरंजन कंपनी Excellency Studios लॉन्च करने की घोषणा मात्र ने ही हलचल मचा दी है,इस समाचार को तरन आदर्श ने भी प्रमुखता से साझा किया है। Translated in English  The announcement of producer Ravindra Kumar launching a new entertainment company Excellency Studios for the production of feature films, web series, music videos in the field of entertainment has created a stir, this news has also been shared prominently by Taran Adarsh.