संदेश

T1083_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "देश के नौनिहाल, अपने सुनहरे भविष्य के निमित्त, अथक परिश्रम के सहारे जब सफलता के मार्ग में निरंतर प्रयत्नशील होते है, तब अपने छद्म माया जाल का विस्तार किए हुए, अनेकों व्यवसायिक कोचिंग संस्थान अपने क्षुद्र लाभ के लोभ के वशीभूत हो, इन नौनिहालों का जीवन दांव पर लगा देते है।" Translated in English  When the youth of the country are constantly striving towards success with the help of tireless hard work for the sake of their bright future, then many business coaching institutes, having expanded their web of illusion, are under the influence of their greed for small profits. Put life at stake.

T1082_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जब से भारतीय खेल जगत राजनीतिकरण, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयन एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफल हुआ है, तब से भारतीय खिलाड़ी सफलता के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है, इसी श्रृंखला में भारतीय बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाकर अपने को सिद्ध किया है।" Translated in English  Ever since the Indian sports world has been successful in curbing politicization, selection on the basis of fake documents and corruption, Indian players have been setting new records of success, in this series Indian daughter Manu Bhakar has led India in the Paris Olympics. He has proved himself by winning the first medal.

T1081_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "प्रादुर्भाव में ही नश्वरता निहित है, अत: इस ब्रह्मांड में जो भी सृजित हुआ है, उसका अवसान सुनश्चित है, यह सृष्टि प्रतिक्षण परिवर्तनशीलता के साथ चलायमान है, जो प्रारंभ से पूर्णता की ओर निर्बाध गति से, जड़-चेतन सभी के लिए समान रूप से गतिशील है।" Translated in English  Impermanence is inherent in the origin itself, therefore, whatever has been created in this universe, its demise is certain, this creation is moving with change every moment, which moves seamlessly from beginning to completion, in the same form for all inanimate and conscious. Is dynamic from.

T1080_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "अपने अदम्य शौर्य एवं पराक्रम से नवीन कीर्तिमान स्थापित करने वाले भारतीय सेना के जवानों ने, मातृभूमि के रक्षार्थ युद्ध के हर मोर्चे पर अपने प्राणों का उत्सर्ग करके भी, सिर्फ विजयश्री का ही वरण किया है, ऐसा ही कीर्तिमान हमारे जांबाज जवानों ने कारगिल युद्ध में, आज से 25 वर्ष पूर्व 26 जुलाई,99 को विजय की एक और कहानी इतिहास के पन्नों में दर्ज करके स्थापित किया था, जिसे हम गर्व से कारगिल विजय दिवस के रूप में याद करते है।" Translated in English  The soldiers of the Indian Army, who have set new records with their indomitable courage and bravery, have chosen only Vijayashree, despite sacrificing their lives on every front of the war to protect the motherland, a similar record has been achieved by our brave soldiers in the Kargil war. , 25 years ago today on 26th July, 99 VijayAnother story was recorded in the pages of history, which we proudly remember as Kargil Vijay Diwas.

T1079_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पौराणिक उपाख्यान में संदर्भित श्रावण मास में हुए समुंद्र मंथन की परिणीति स्वरूप निकले 14 रत्नों में से एक, हलाहल विष के ताप से जब पूरी सृष्टि त्रायमाम कर उठी, तब देवाधिदेव महादेव ने जगत रक्षार्थ समुंद्र मंथन में निकले गरल को अपने कंठ में रख लिया, किंतु महादेव इस हलाहल के ताप से अत्यंत क्लांत हो उठे, ताप शमन हेतु देवताओं ने कावड़ में जल भर शिव का जलाभिषेक कर स्तुति की, जिससे गरल का ताप शमित हो गया, तभी से भक्तगण हर वर्ष श्रावण मास में कावड़ से शिव का जलाभिषेक कर, शिवकृपा प्राप्त करते आ रहे है।" Translated in English  One of the 14 gems that came out as the culmination of the churning of the ocean in the month of Shravan as referred to in the mythological anecdote, when the entire universe became enthralled by the heat of the Halahal poison, then Devadhidev Mahadev kept the liquid that came out of the churning of the ocean in his throat for the protection of the world, But Mahadev must be extremely tired due to the heat of this turmoilTo quench the heat, the devtas filled wa...

T1078_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "किसी भी देश में चुनी हुई सरकार का दायित्व होता है, कि उस देश की उन्नति एवं विकास के लिए संसद के पटल पर वार्षिक वित्तीय रूपरेखा प्रस्तुत करें, जिसे उस देश का आर्थिक बजट कहते है, वर्षभर वह देश विभिन्न क्षेत्रों हेतु आवंटित की गई धनराशि के अनुसार ही, विकास पथ पर अग्रसर होता है।" Translated in English  It is the responsibility of the elected government in any country to present an annual financial outline to the Parliament for the progress and development of that country, which is called the economic budget of that country. The amount of money allocated to various sectors in the country throughout the year. According to this, one moves forward on the path of development.

T1077_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "यदि आज हम और हमारी पीढियां अपने सभी मौलिक अधिकारों के साथ स्वतंत्रता की खुली बयार में सांस ले पा रही है, तो इसका मुख्य श्रेय उन क्रांतिकारियों को है, जिन्होंने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी, ऐसे ही वीर सैनानी 'आजाद' एवं 'तिलक' की जयंती पर कोटि कोटि नमन।" Translated in English  If today we and our generations are able to breathe in the open air of freedom with all our fundamental rights, then the main credit for this goes to those revolutionaries who sacrificed their lives and fought for the freedom struggle, such brave fighters 'Azad' Millions of salutes to 'and' Tilak on his birth anniversary.

T1076_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "अजन्मा, शाश्वत, अविनाशी पूरी सृष्टि में व्याप्त मुख्य आधार तत्व, 'शिव तत्व' ही है, इस 'शिव तत्व' की प्रधानता समस्त भू लोक पर पूरे सावन मास बनी रहती है, यह मान्यता शास्त्रोक्त है, इसी मान्यता के पोषण में, सनातन वैदिक संस्कृति पूरे सावन मास शिवार्चन एवं शिवोपासना में संलिप्त रहती है।" Translated in English  Unborn, eternal, indestructible, the main base element prevalent in the entire creation is 'Shiv Tattva', the dominance of this 'Shiv Tattva' remains on the entire earth throughout the month of Sawan, this belief is from the scriptures, in the nourishment of this belief, Sanatan Vedic culture is involved in worshiping Shiva throughout the month of Sawan.

T1075_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "द्वैत की धारणा का तिरोधान कर, अद्वैत की शाश्वत सत्ता का भान कराने वाले, माया के वशीभूत हो, भौतिक जगत की लिप्सा में डूबी जीवात्मा को, उसके नैसर्गिक स्वरूप से आत्म साक्षात्कार कराने वाले दिव्यता से परिपूर्ण श्रीगुरुदेव के श्री चरण कमलों में गुरु पूर्णिमोत्सव पर अनंत कोटि नमन।" Translated in English  On the occasion of Guru Purnimotsav, at the lotus feet of Shri Gurudev, who is full of divinity and who makes the soul, who is under the influence of Maya and is engrossed in the lust of the material world, realizes the self in its natural form, by eliminating the concept of duality and making one realize the eternal existence of Advaita. Infinite respect.

T1074_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "यदि आचरण नैतिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाले तथा सामाजिक नियमों के अंतर्गत हो, तो ऐसे व्यक्तित्व को स्वयं की पहचान पर गर्व का ही अनुभव होता है, पहचान की गोपनीयता कदापि प्रासंगिक नहीं है,अत: सरकार के पहचान उजागर करने वाले निर्णय के पालन में, सही व्यक्ति को कोई भी हानि नहीं है।" Translated in English  If the conduct reflects the moral values and is within the social rules, then such a personality feels proud of his own identity, the privacy of the identity is never relevant, hence in following the decision of the government to reveal the identity. There is no harm to the right person.