संदेश

T1459_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  आनंद अंत:करण की विषयवस्तु है, इस भौतिक जगत के बाह्य आडंबर में फंसकर, हम ताउम्र वैभव और विलासिता के मिथ्या प्रपंचों में ही झूठे आनंद की खोज में भटकते रह जाते है, यदि ईश्वरीय कृपा से, हमें गुरु सानिध्य प्राप्त हो गया हो, तो वास्तविक आनंद की अनुभूति अवश्य हो जाती है। Translated in English  Happiness is the subject matter of conscience, trapped in the external ostentation of this material world, we keep wandering in the false worlds of glory and luxury in search of false happiness. If by the grace of God, we have attained the company of Guru, then we definitely experience real happiness.

T1458_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  पूर्ण दिव्यता के साथ अलौकिक शाश्वत प्रेम की अविरल धारा से पूरे लौकिक जगत को अभिसिंचित करने वाली, योगेश्वर श्रीकृष्ण की प्राण प्रिया आदिशक्ति राधारानी के धरा प्राकट्य दिवस यानी राधा अष्टमी की सभी भक्तों को हार्दिक बधाई। Translated in English  Hearty greetings to all the devotees on the Radha Ashtami, the birth anniversary of Adishakti Radharani, the beloved of Yogeshwar Shri Krishna, who irrigates the entire worldly world with an uninterrupted stream of supernatural eternal love with complete divinity

T1457_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  राष्ट्रीय ही नहीं,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लैंगिक आधार पर भेद भाव के साथ वेतन का निर्धारण होता है,किंतु संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नवंबर 2019 में प्रस्ताव लाकर प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस 18 सितंबर को मनाने का निर्णय लेकर लैंगिक आधार पर उत्पन्न विसंगति के निर्मूलन में सार्थक कदम उठाया गया।  Translated in English  Not only at the national but also at the international level, salaries are determined with discrimination on the basis of gender, but the United Nations General Assembly brought a resolution in November 2019 and decided to celebrate International Equal Pay Day on 18 September every year, a meaningful step in eradicating the discrepancy arising on the basis of genderWas raised.

T1456_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  देव शिल्पी विश्वकर्मा के साथ साथ, उन सभी राष्ट्र शिल्पियों को भी कोटि कोटि नमन, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम एवम् शिल्प ज्ञान से राष्ट्र और मानवता के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है। Translated in English  Along with Dev Shilpi Vishwakarma, we also pay huge tribute to all those national craftsmen who have made invaluable contribution in building the nation and humanity through their tireless hard work and craft knowledge.

T1455_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  मूल्यों का यथार्थ मूल्यांकन करना सबके सामर्थ्य में नहीं होता, किंतु जिसको भी इसका भान होता है, वह स्वयं के जीवन, अपने कार्य स्थल पर निर्धारित कार्यों को पूर्ण निश्चेष्ट समग्रता के साथ मूल्यांकित कर,अपने भौतिक जीवन को सफलता के उच्चतम प्रतिमान पर स्थापित करता है। Translated in English  It is not within everyone's power to evaluate values accurately, but whoever is aware of this, by evaluating his own life and the tasks assigned at his workplace with complete dispassionate integrity, he sets the highest standards of success in his material life.

T1454_Shree Kumar Rastogi

चित्र
मर्यादा के उच्चतम प्रतिमान भगवान श्री राम के जीवन दर्शन को प्रतिबिम्बित करने वाली नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण पार्ट-1का कालजई गीत 'जय जय राम' जो विश्व विख्यात कवि कुमार विश्वास की कलम से निकल कर, ए.आर.रहमान के संगीत से तालबद्ध हो, श्रेया घोषाल एवं अरिजीत सिंह के कोकिल कंठ से प्रस्फुटित हो,गणेश चतुर्थी के दिन आम जन मानस के हृदय को आह्लादित करने निमित्त रिलीज़ कर दिया गया। Translated in English  The timeless song 'Jai Jai Ram' from the film Ramayana Part-1 directed by Nitesh Tiwari, which reflects the life philosophy of Lord Shri Ram, the highest example of dignity, which comes from the world famous poet Kumar Vishwas, is written by and Rhythmed by A.R.Rahman's music, emanating from the melodious voices of Shreya Ghoshal and Arijit Singh, it was released on the day of Ganesh Chaturthi to bring joy to the hearts of the common people.

T1453_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  किसी भी संस्कृति का नैसर्गिक विकास एवं मौलिक चिंतन उस समाज की अपनी मातृ भाषा में ही संभव है,ब्रिटिश आधिपत्य के कारण लंबे समय तक भारतीय जन मानस अंग्रेजी शासन की मानसिक गुलामी के शिकंजे में फंसकर अपनी मातृ भाषा से विरक्त हो गया,अब प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाकर अपनी मातृ भाषा हिंदी की जड़ों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा हैं। Translated in English  The natural development and original thinking of any culture is possible only in the mother tongue of that society. Due to the British occupation, for a long time, the Indian people got trapped in the mental slavery of the British rule and became detached from their mother tongue. Now, by celebrating Hindi Day on 14th September every year, people celebrate their mother tongue HindiWorking to strengthen the roots.

T1452_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  नश्वर जगत में दृश्यमान प्रत्येक सजीव की स्वीकारोक्ति ब्रह्मांडीय ऊर्जा के रहने तक ही सीमित है,ऊर्जा का लोप होते ही स्वयं के अंश ही उसे त्याग देते है,यही नियति सम्मत विधि का विधान है पत्तों के सूखते ही वृक्ष उसे गिराकर अपने से अलग कर देता है,वहीं चेतना यानी साँसों के रुकते ही अपने ही परिजन अंत्येष्टि कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लेते है। Translated in English  The acceptance of every living being visible in the mortal world is limited only to the existence of cosmic energy, as soon as the energy disappears, only its own parts abandon it, this is the law of destiny as per the law, as soon as the leaves dry up, the tree drops them and separates them from itself, whereas as soon as the consciousness i.e. breathing stops, its own relatives leave itAfter performing the last rites, they consider their duties as complete.

T1451_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी 'मानवता सर्वोपरि' की थीम के साथ भारत द्वारा नई दिल्ली में आयोजित की गई,भारत,चीन,रूस जैसे मज़बूत सदस्य राष्ट्रों की उपस्थिति में सभी 21 सदस्य देशों के साथ आम सहमति से साझा व्यापार,आतंकवाद का विरोध एवं विश्व पटल पर कई क्षेत्रों में चल रहे युद्ध विराम निमित्त साझा घोषणा पत्र जारी किया गया,ब्रिक्स के देशों की जीडीपी, कृषि,खनिज एवं आबादी में सहभागिता G-7 देशों से अधिक होने के कारण आने वाले समय में पूरे विश्व को दिशा देने की राह में ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन से पहला कदम बढ़ा दिया है। Translated in English  The 18th BRICS Summit 2026 was hosted by India in New Delhi with the theme of 'Humanity Paramount', in the presence of strong member nations like India, China, Russia and common consensus with all 21 member countries on trade, counter-terrorism and ongoing ceasefire in many areas on the world stageA joint declaration was issued on this occasion, due to the contribution of BRICS countries in GDP, agricultu...

T1450_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का निर्णय, आत्ममंथन एवं आत्मलोकन उपरांत स्वयं के स्वास्थ्य एवं वर्तमान पारिवारिक पृष्ठभूमि के हितार्थ पूर्ण मनोयोग एवं आत्मचिंतन उपरांत शांतचित्त भाव से लिया गया एक गंभीर निर्णय है,सभी सहयोगियों एवं शुभेच्छुओं को इस निर्णय का हृदय से सम्मान करना चाहिए। Translated in English  The decision of voluntary retirement, after introspection and self-reflection for the benefit of one's own health and current family background, is a serious decision taken with full concentration and introspection. All colleagues and well-wishers should respect this decision whole heartedly.

T1449_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  प्रतिस्पर्धा या संगोष्ठी में मिलने वाला पारितोषिक,स्वयं के उत्साहवर्धन निमित्त ही नहीं,अपितु सभागार में उपस्थित प्रतिभागियों एवं आयोजकों के समक्ष अपनी नैसर्गिक प्रतिभा प्रदर्शन के साथ,अन्य प्रतिभागियों को अगले आयोजन में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरणा प्रदान करने वाला भी होता है। Translated in English  The prize in the competition or seminar is not only for self-promotion,but also to inspire other participants to excel in the next event, with their natural talent demonstration in front of the participants and organizers in the auditorium.

T1448_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय धर्म संस्कृति की ध्वज पताका को अनंत क्षितिज पर प्रतिबिंबित करने वाले अनेकों संत महात्माओं की शाश्वत श्रृंखला कड़ी में एक कालजई दिव्य स्वरूप के रूप में बाबा नीम करौली की उपस्थिति आम जनमानस को आह्लादित करती रही है,राम एवं हनुमान भक्त फिल्म निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने बाबा के जीवन पर फिल्म निर्माण कर उनके जीवन दर्शन को आम जन मानस तक पहुंचाने का उत्कृष्ट एवं सार्थक प्रयास किया है,उत्तराखंड की धामी सरकार की तर्ज पर अब हर राज्य की सरकार को भी फिल्म को टैक्स फ्री कर,भारतीय संस्कृति के यशोगान में अपना महत्वपूर्ण योगदान अर्पित कर देना चाहिए। Translated in English  The presence of Baba Neem Karauli as a timeless divine form in the eternal series of many saints and Mahatmas who reflect the flag of Indian religious culture on the infinite horizon has been enthralling the common people. Filmmaker Vishal Chaturvedi, a devotee of Ram and Hanuman, has made a film on the life of BabaBy producing it, an excellent and meaningful effort has been made to convey his life philosophy to the ...

T1447_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  अनादि काल से ही सनातन वैदिक धर्म संस्कृति में महाकाल एवं जगत नियंता महाकालेश्वर की जगत उपस्थिति अन्योन्याश्रिता के मूल को ही सृजित करती रही है,काल के देवता यमराज भी सृष्टि के पालनहार महाकाल के अधीन समस्त सृष्टि निमित्त कार्यों के निष्पादन हेतु बाध्य है,वही जगत नियंता महाकालेश्वर ज्योतिर्मय पुंज में सर्वशक्तिमान स्वरूप में विराजमान है। Translated in English   Since time immemorial, in the Sanatan Vedic religious culture, the presence of Mahakaal and the world controller Mahakaleshwar has been creating the core of interdependence. Yamraj, the god of death, is also bound to perform the tasks for the entire creation under Mahakaal, the sustainer of the universe, the same world controller Mahakaleshwar is a beam of lightHe resides in Almighty form.

T1446_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सम्पूर्ण जगत में एक मात्र शिक्षक ही है,जो अपने अंदर निहित ज्ञान आलोक से,शिक्षार्थी के अज्ञान तिमिर को तिरोहित कर, उसके अंतस्थ में ज्ञान पुंज के आलोक को प्रज्जवलित करने की सामर्थ्य रखता है, शिक्षक दिवस पर सभी ज्ञान पुंजों को कोटि कोटि नमन। Translated in English  The teacher is the only teacher in the whole world,who has the power to light the light of knowledge in him, by eliminating the ignorance of the learner, to light the light of knowledge mass in him, on Teacher's Day, all the knowledge masses.

T1445_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय संस्कृति अनादि काल से ही संतों एवं महापुरुषों की रज धूल से पुष्पित एवं पल्लवित होती रही है,महाबली हनुमान जी के अंशावतार के रूप में भारतीय संस्कृति को समृद्ध करते हुए आम जन मानस का कल्याण करने वाले एक संत बाबा नीम करौली के रूप इस धरा को पावन करने निमित्त अवतरित हुए,फिल्म निर्माता डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बाबा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा का परिचय देते हुए हनुमान अंश फिल्म का निर्माण कर,पूरे फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। Translated in English  Indian culture has been flourishing since time immemorial with the dust of the blood of saints and great men, a saint who enriched the Indian culture in the form of the incarnation of Mahabali Hanuman Ji and did welfare of the common people, incarnated in the form of Baba Neem Karauli to purify this land, film Producer Dr. Vishal Chaturvedi has created a stir in the entire film world by producing the film Hanuman Ansh, showing his immense devotion towards Baba.

T1444_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय सनातन संस्कृति के मूल स्तंभ, अयोध्या में बने प्रभु श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन हेतु, पूर्व भारतीय एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा के हाथों में मंदिर के सीईओ की हैसियत से कमान सौंपना, वास्तव में मंदिर ट्रस्ट द्वारा लिया गया एक सार्थक कदम है। Translated in English  For the smooth and systematic operation of the divine and grand temple of Lord Shri Ram built in Ayodhya, the basic pillar of Indian Sanatan culture, handing over the command in the hands of former Indian Air Marshal Jitendra Mishra as the CEO of the temple, is indeed a meaningful step taken by the Temple Trust.

T1443_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  विगत 70 वर्षों से किसी भी बीमित जीवन का संबल नष्ट होने पर,उसे मानसिक और आर्थिक आधार प्रदान कर,उसके परिजन को अक्षुण्ण बनाए रखने का दायित्व निभाने वाली एवं राष्ट्र निर्माण में आर्थिक रूप से अभूतपूर्व सहयोग प्रदान करने वाली कालजई संस्था LIC के स्थापना दिवस पर अनंत कोटि शुभेच्छा। Translated in English  An infinite number of wishes on the foundation day of the Kaljai organization LIC, which is responsible for maintaining any insured life for the last 70 years, by providing it with mental and financial support, maintaining its family intact and providing financially unprecedented support in nation building.

T1442_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  भारतीय संवैधानिक व्यवस्था में भारतीय प्रशासनिक सेवा द्वारा ही देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ देश की सेवा करने का अवसर मिलता है,हर प्रतिभावान भारतीय खुली आँखों से देखें हुए इस स्वप्न को जीने हेतु अथक परिश्रम द्वारा इसे प्राप्त कर,देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु तत्पर होता है,किन्तु राजनीतिक दखलंदाजी एवं दबाव के कारण जब वह देश हित के लिए स्वतंत्र निर्णयों को ले पाने में स्वयं को असमर्थ पता है,तब अथक परिश्रम से प्राप्त किए गए पद से त्यागपत्र दे,आत्मसम्मान के साथ स्वयं को इस व्यवस्था से अलग कर लेता है। Translated in English  In the Indian constitutional system, it is the Indian Administrative Service that occupies the highest position of the country and gets the opportunity to serve the country with important decisions,every talented Indian gets the opportunity to live this dream with open eyes and by working tirelessly to achieve it, make a significant contribution to the service of the countryBut due to political interference and pressur...

T1441_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  क्रीड़ा सर्वांगीण शारीरिक विकास के साथ साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरणा भी देती है,भारतीय खेल जगत के सिरमौर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाकर,प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु संकल्पित होता है। Translated in English  Sports inspires to excel by holistic physical development as well as healthy competition, by celebrating the birth day of Major Dhyan Chand, the Shiromani of the Indian sports sector,every Indian player is determined to perform at his best.

T1440_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  वास्तव में प्रकृति ही सर्वोच्च सत्ता पर आसीन है,जब प्रकृति अपने रौद्र रूप में तांडव करती है,तो बड़े से बड़े गगनचुंबी निर्माणों एवं स्थापित नगरों को पल भर में ताश के पत्तों की भांति उड़ाकर नेस्तनाबूद कर देती है,ऐसा ही मंजर नेपाल त्रासदी में देखने को मिला है। Translated in English  In fact, nature occupies the supreme power,when nature tandavs in its radiant form, destroying the biggest skyscrapers and established cities in a moment by blowing them like cards, a similar scene has been seen in the Nepal tragedy.