T374_Shree Kumar Rastogi

 द्रविड़ शैली में दक्षिण भारत के मंदिरो का निर्माण 8वीं शताब्दी से लेकर 16वीं शताब्दी तक दक्षिण भारतीय राजवंशों जैसे चोल, चालुक्य, चेर, पंड्या, गंग, कदंब, राष्ट्रकूट, होयसला ने प्रमुखता से करवाया। द्रविड़ शैली में तमिलनाडु, आंध्र, केरल, कर्नाटक के साथ - साथ श्रीलंका में भी मंदिरों का निर्माण हुआ। 
इस शैली के मंदिरों का आधार वर्गाकार होता है, ऊपर का शिखर पिरामिड नुमा होता है। पूरा मंदिर एक चारदीवारी से घिरा होता है, और सामने एक द्वार होता है, जिसे गोपुरम कहते है। मंदिर प्रांगण में दीप स्तंभ एवम् ध्वजा स्तंभ भी होने का विधान द्रविड़ शैली के मंदिरों में है।
इस शैली के प्रमुख मंदिरों में तंजौर का राजराजेश्वर मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर, श्रीरंगम का वैष्णव मंदिर, एलोरा का कैलाश मंदिर, मीनाक्षी देवी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर इस शैली के प्रमुख मंदिरों में से एक है जो आज तक अपनी स्थापत्य कला की अप्रीतम छठा से शोभायमान हो रहे है।
Translated in English 
"South Indian dynasties like Cholas, Chalukyas, Cheras, Pandyas, Gangas, Kadambas, Rashtrakutas, Hoysalas built temples in the Dravidian style from the 8th century to the 16th century. Temples were built in the Dravidian style in Tamil Nadu, Andhra, Kerala, Karnataka as well as Sri Lanka. The base of the temples of this style is square, the top is pyramidal. The entire temple is surrounded by a boundary wall, and there is a door in front, which is called a gopuram. The provision of having a lamp pillar and a flag pillar in the temple premises is also in the Dravidian style temples. The major temples of this style include Rajarajeshwara Temple at Tanjore, Brihadeeswara Temple, Vaishnava Temple at Srirangam, Kailash Temple at Ellora, Meenakshi Devi Temple, Rameshwaram Temple. are happening."

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

T1291_Shree Kumar Rastogi

T1334_Shree Kumar Rastogi

T1327_Shree Kumar Rastogi