किसी भी सामूहिक मंच पर होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक प्रतिभागी स्वयं में ही विशिष्ट होता है, एवं ऐसी प्रतियोगिता में विजयश्री का वरण करने वाला प्रतिभागी अति विशिष्ट होने के साथ साथ सार्वजनिक मंच पर सम्मान का भी हकदार होता है। Translated in English Every participant participating in any competition held on a collective platform is special in himself, and the winner of such a competition is not only very special but also deserves respect on the public platform.
महाराजा हरिश्चंद केवल धर्म एवं सत्य के ही प्रवर्तक नहीं थे, बल्कि सामाजिक मूल्यों के बीच यथार्थ जीवन यापन कला को स्थापित करने वाले युग दृष्टा भी थे, जो इतिहास के पन्नों में अकेला उदाहरण है, आज भी उनके वंशज उनकी जयंती पर प्रतिवर्ष धर्मनिष्ठ होने हेतु संकल्पित होते है। Translated In English Maharaja Harishchand was not only the promoter of religion and truth, but was also a visionary who established the art of real living among social values, which is the only example in the pages of history. Even today, his descendants resolve to be religious every year on his birth anniversary.
"जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु,शैक्षणिक ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक,सांस्कृतिक एवं भौगोलिक ज्ञान की उपादेयता का होना भी नितांत आवश्यक है,अनुभवी एवं गुणी शिक्षक इस सत्य से भलीभांति भिज्ञ होते है,अत: नौनिहालों के चतुर्दिक विकास हेतु शिक्षण के साथ साथ देशाटन कार्यक्रम का निष्पादन समय समय पर करते रहते हैं।" Translated in English For the all -round development of life, educational knowledge as well as the usefulness of practical, cultural and geographical knowledge is also essential, experienced and virtuous teachers are well known by this truth, so along with teaching for the clever development of the navigable, they perform Torium Programme from time to time.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें