संदेश

T1330_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  प्रत्येक जीवात्मा का धरा प्रादुर्भाव नियति निर्धारित जन्म जन्मांतर में किए गए कृत्यों के भोग निमित्त ही होता है,अत: जीवात्मा जन्म जन्मांतर में साथ रहे बंधु बांधवों के ही आंगन में, पूर्ण हर्षोल्लास के साथ दिव्यता से अभिपूरित हो अवतरित होती है, ऐसी ही जीवात्मा, जो सुत स्वरूपा हो, पूरे कुल को आलोकित कर रही है, को धरा प्राकट्य दिवस पर अनंत कोटि शुभकामनाएं। Translated in English  The existence of every soul on the earth is destined to be for the enjoyment of the activities done in the next birth. Therefore, the soul incarnates in the courtyard of the brothers and sisters who are with them in birth after birth, filled with divinity with full joy. Only such a soul, who is of good form, enlightens the entire clanIs doing, infinite best wishes on Dhara Prakatya Diwas.

T1329_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपना एवं बीमा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश बिल को मंजूरी देने के दूरदर्शी परिणाम देश हित में कदापि नहीं होंगे, वर्तमान सरकार को गहनता से अपने इस निर्णय पर पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है, सरकार के इस निर्णय से इन क्षेत्रों के अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ साथ आम जन मानस भी आक्रोशित है। Translated in English  Handing over public sectors to private hands and approving 100 percent foreign investment bill in insurance sectors will never have the foreseeable consequences in the interest of the country. The present government needs to deeply re-evaluate its decision. This decision of the government will harm the officers and employees of these sectorsAt the same time, the general public is also angry.

T1328_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  प्रतियोगिताएं सदैव से ही सर्वश्रेष्ठता के मूल्यांकन का आधार रही है, प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ चयनित होने पर प्रतिभागी स्वयं में तो आह्लादित होता ही है तथा जिस संस्था के मंच से वह प्रतिभागी प्रतिनिधित्व कर रहा है, वह पूरी संस्था भी स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करती है, ऐसा ही दृश्य नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा नगर विमानपत्तन प्रयागराज में आशुभाषण प्रतियोगिता में शीर्ष दो पुरस्कार भारतीय जीवन बीमा निगम से नामित दो प्रतिभागियों ने प्राप्त कर, भारतीय जीवन बीमा निगम संस्था के गौरव में अभिवृद्धि ही की है। Translated in English  Competitions have always been the basis for evaluating excellence. In competitions, when the jury selects the best, the participant not only feels happy but the entire organization from whose platform the participant is representing also feels proudThe Life Insurance Corporation of India has added to the pride of the organization by winning the top two prizes in the elocution competition organized by the Nagar Rajbhasha Karyaan...

T1327_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "अपनी मातृभाषा के प्रति अनुराग ही हमें हिंदी संगोष्ठियों के आयोजन एवं उसमें सम्मिलित हो अपने भाषाई ज्ञान को समृद्ध करने हेतु प्रोत्साहित करता है, इस मर्म को हमारी सरकार ने भी बख़ूबी समझा तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का गठन कर, एक निश्चित अंतराल पर हिंदी प्रेमियों हेतु संगोष्ठियों का सतत् आयोजन कर, हिंदी भाषा संवर्द्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।" Translated in English  Love for our mother tongue encourages us to organize and participate in Hindi seminars to enrich our linguistic knowledge, our government also understood this very well and by forming the City Official Language Implementation Committee, it organizes seminars for Hindi lovers continuously at regular intervalsThis tax is proving to be a milestone in the direction of Hindi language promotion.

T1326_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सृजन सदैव ही नई संकल्पनाओं को जन्म देता है जिस पर भविष्य निर्माण की आधार शिला का सूत्र विन्यास निहित होता है। Translated in English  Creation always gives birth to new concepts on which lies the foundation stone of building the future.

T1325_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  यथार्थ में पिरामिड की संरचना,आपसी सहयोग से उच्चतम मापदंड आधारित लक्ष्यों के प्राप्ति पथ को ही निर्दिष्ट करती है,इसी कारण से जागरूक शैक्षणिक संस्थान समय समय पर पिरामिड निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन कर,नौनिहालों के अंतस्थ में,जीवन के हर क्षेत्र में उच्चतम मापदंड आधारित लक्ष्यों की प्राप्ति का बीज बो देते है। Translated in English  In reality, the structure of the pyramid only specifies the path to achieving the highest criteria based goals through mutual cooperation, that is why conscious educational institutions, by organizing pyramid building competitions from time to time, sow the seeds of achieving the highest criteria based goals in every sphere of life in the minds of the childrenLet's sow.

T1324_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  चिरप्रतीक्षित एवं वांछित विजयश्री का वरण करते ही,विद्यालयीय विजेता दल अपनी क्लांत एवं मलिन अवस्था को भूलकर,अपने प्राचार्य एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के सान्निध्य में पूर्ण उत्साह एवं उल्लास के साथ आह्लादित हृदय से जीत की ट्रॉफ़ी को अपने हाथों में उठा कर जश्न मनाता है। पतंजलि ऋषिकुल के वार्षिक खेल समारोह,2025 में पवन (ऑरेंज) हाउस ने विजेता ट्रॉफ़ी अपने नाम करके, उक्त युक्ति को ही चरितार्थ किया है। Translated in English  As soon as the long-awaited and desired Vijayashree is selected, the winning team of the school, forgetting its tired and dirty state, celebrates with full enthusiasm and joy in the presence of its principal and guiding teachers, holding the trophy of victory in its hands with a happy heart. Pawan (Orange) House has implemented the above strategy by winning the winning trophy in Patanjali Rishikul's Annual Sports Festival, 2025.

T1323_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  राम भारतीय संस्कृति के कण कण में व्याप्त है,रामत्व के बिना भारतीय जन मानस अपने अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकता,राम सत्य है,राम आस्था है,राम विश्वास है,राम पूर्ण है,राम ही आरंभ से अंत के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम है,जब ऐसे सर्वमान्य राम दंड धर्म ध्वज स्थापना के साथ अपनी पूर्णता को आलोकित करते है,तब पूरी सृष्टि प्रसन्नचित हो,आह्लादित हो उठती है। Translated in English  Ram is present in every nook and corner of the Indian culture, without Ramtva, the Indian mind cannot even imagine its existence, Ram is the truth, Ram is the faith, Ram is the belief, Ram is complete, Ram is the supreme man from the beginning to the end, when such a universally acknowledged Ram illuminates his perfection with the establishment of the Danda Dharma flagThe entire creation becomes happy and joyful.

T1322_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  अनादि काल से ही सनातन संस्कृति में दण्ड धर्म ध्वज, धर्म एवं संस्कृति का संरक्षक एवं संवाहक रहा है, हमेशा से ही मंदिर प्राचीर पर लहलहाती गगन चुम्बी धर्म ध्वज पताका, धर्म और आस्था को ही प्रतिबिम्बित करती रही है,आज पूरी भारतीय धरा का सौभाग्य है कि जन जन की आत्मा में व्याप्त भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले राम मंदिर पर, दण्ड धर्म ध्वज पताका स्थापित हो रही है। प्रेम से बोलो जय श्रीराम। Translated in English  Since time immemorial, in the Sanatan culture, the Dand Dharma flag has been the protector and carrier of religion and culture, the sky-high flag of religion fluttering on the temple ramparts has always been a reflection of the flag, religion and faith, today it is the good fortune of the entire Indian land that the Indian culture is prevalent in the souls of the peopleDanda Dharma flag ensign is being installed on the Ram Mandir representing it.Say Jai Shri Ram.

T1321_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  जब संबंधों का निर्माण स्वार्थ रहित मजबूत बुनियाद पर स्थापित किया गया हो,तब ऐसे संबंध ताउम्र प्रगाढ़ता की मुखरित सुभाषित सुगंध के साथ अटूट हृदय स्पर्शी बंधन की चिरकालिकता को भी परिभाषित करते है,ऐसे संबंधों को समय की गर्त कभी भी मलिन नहीं कर पाती। Translated in English  When relationships are built on a strong foundation of selflessness, then such relationships define the longevity of an unbreakable heart-touching bond with a well-spoken fragrance of intensity throughout life, such relationships can never be tarnished by the ravages of time.