संदेश

T1245_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"दांपत्य जीवन जब निर्धारित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए,संस्कारित जीवन यापन के साथ धर्म एवं आध्यात्म के मार्ग चलते हुए सहजता से स्वर्णिम अवधि को प्राप्त कर लेता है,तब इस दांपत्य जीवन में द्वैत का लोप हो,अद्वैत का प्रकाश प्रस्फुटित होने लगता है।" Translated in English  When married life, while discharging the prescribed social obligations, attains the golden period easily, following the path of religion and spirituality, then the duality of duality starts to arise in this married life.

T1244_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "किसी भी देश की सांस्कृतिक विरासत में सदैव से ही कला एवं साहित्य का अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा है,यहीं कारण है कि कलाकार हमेशा से ही सम्माननीय रहे है,किंतु कोई भी कलाकार या उसकी कला उस देश के गौरव एवं अस्मिता से बढ़कर नहीं हो सकती है,इस बात का भान देश के हर कलाकार को होना चाहिए।" Translated in English  Art and literature have always contributed significantly to the cultural heritage of any country, this is why artists have always been honorable, but no artist or art can be more than the pride and identity of that country, every artist of the country should be aware of this.

T1243_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "किसी भी राष्ट्र की शक्ति उसके लोकतंत्र में निहित होती है,जब सत्ताधारी दल द्वारा तानाशाही से अपनी अस्थिर सरकार को बचाने हेतु,लोकतंत्र की हत्या कर,देश में आपात स्थिति घोषित कर दी गई हो,ऐसा काला अध्याय भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के पन्नों में 25 जून,1975 की तिथि के रूप में दर्ज है।" Translated in English  The power of any nation lies in its democracy, when the ruling party has declared an emergency in the country by killing democracy, killing democracy from dictatorship, such a black chapter is recorded as the date of 25 June, 1975 in the pages of Indian democracy. 

T1242_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "आज पूरे विश्व को इस बात का भान है, कि भारतीय जन मानस के हृदय तक पहुंचने का एक मात्र माध्यम हिन्दी भाषा ही है, इसी श्रृंखला को चरितार्थ होते हुए हमने देखा, जब 'क' क्षेत्र की हिंदी कार्य शाला के मंच को गौरवान्वित करने वाले चार में से तीन दक्षिण भारतीय 'ग' क्षेत्र के थे।" Translated in English  Today, the whole world is aware that the only medium of reaching the heart of the Indian people is Hindi language, we saw this series as we saw, when three of the four people present who made the stage of Hindi work shop of 'A' region were from the 'C' region  of South India.

T1241_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"श्वेत श्याम अवधारणा मूल रूप में जीवन के नैसर्गिक पक्ष को ही मूल्यांकित करती रही है,अनादि काल से आज तक दोनों का अस्तित्व सर्वत्र दृश्यमान है,आज के परिदृश्य में जहां एक तरफ विज्ञान के साथ विकास की अविरल धारा बहाते हुए मानवता उन्नत शिखर पर खड़ी हो,जीवन के धवल पक्ष को पुनर्स्थापित कर रही है, वहीं दूसरी ओर यही मानवता अपनी कुंठित वासनाओं की पूर्ति हेतु युद्ध दावाग्नल में संलिप्तता के साथ जीवन के स्याह पक्ष का हर पल प्रतिबिंबन कर रही है।" Translated in English  The white black concept has been evaluating the natural aspect of life in the original form, the existence of both from time immemorial till date is everywhere, in today's scenario where humanity is standing on advanced peak, shedding the continuous stream of development with science on one side, restoring the bright side of life, while the otherAnd this humanity is reflecting every moment of the dark side of life with involvement in the war claims to fulfill its frustrated lusts

T1240_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "मिथ्या अहंकार के वशीभूत हो, वर्चस्व की अंधी दौड़ में कुछ देशों ने आज पूरे संसार को तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है, इस युद्ध विभीषिका के हवन कुण्ड में अब तक हजारों निर्दोष नागरिकों की बलि चढ़ चुकी है।" Translated in English  In the blind race of domination, some countries have brought the whole world to the mouth of the third world war in the blind race of domination, thousands of innocent citizens have been sacrificed in the Havan Kund of this war.

T1239_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "देशाटन अनुभव के साथ साथ ज्ञान विस्तारण में भी अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करता है,परिणिति स्वरूप हम देश विदेश की संस्कृति,भाषा,एवं खानपान के साथ-साथ भौगोलिक सीमाओं से भी भिज्ञ होते हुए,अपनी संस्कृति एवं परिवेश के साथ विश्लेषणात्मक मूल्यांकन में भी समर्थ हो पाते है।" Translated in English  Along with Tourism experience, it also discharges its important role in knowledge expansion, we are able to be able to evaluate the culture, language, and food of the country abroad, as well as geographical boundaries, along with our culture and environment, along with their culture and environment

T1238_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"आज पूरा विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, दुनियां के हर हिस्से में जंग के बादल मंडरा रहे है, कितने ही देश अपनी संप्रभुता एवं झूठे दंभ के वशीभूत हो, लंबे समय से युद्ध का हिस्सा बन पूरी मानवता को शर्मसार कर रहे है, सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन निर्दोष निरीह जनता इस युद्ध विभीषिका की भेंट चढ़ रही है।" Translated in English  Today the whole world is standing at the mouth of war, there are clouds of war in every part of the world, how many countries are subjugated by their sovereignty and false conceit, have been embarrassing the whole humanity for a long time, hundreds of innocent people who have been innocent people every day in this war Is climbing.

T1237_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "यात्रा की पहली उड़ान जब लक्ष्यों के भेदन के निमित्त हो, तब यह यात्रा स्वयं सफलता के पथ पर निर्गसित हो, सार्थकता के साथ एक ऐसे सुनहरे भविष्य की संकल्पना की नींव के सृजन का सूत्रपात करती है, जिस पर भविष्य में खड़ी होने वाली भव्य इमारत का सबको इंतजार रहता है।" Translated in English  When the first flight of the journey is for the penetration of goals, then this journey itself is informed on the path of success, with meaningfulness that the creation of the foundation of a golden future, which is waiting for the grand building that is standing in the future.

T1236_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "पूरी प्रकृति ही नियति अधीन है,हमें कितना जीवन जीना है और कब कहां काल के गाल में समाना है यह सभी कुछ पूर्व निश्चित है,हम तो मात्र कठपुतली है, जिसकी डोर नियति के पास है,इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पूरे विश्व ने एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 के दर्दनाक दुर्घटनाग्रस्त होने के समय देखा,जब फ़्लाइट में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने आग के गोले में परिवर्तित हुए विमान के मलबे के साथ अपने प्राणों को खो दिया,वही एक शख्स जिसका जीवन इस धरा पर शेष था,इस भीषण हादसे में भी सकुशल बच गया, यानी जाको राखे साइयां मार सके न कोय, इसके विपरीत पूरी दुर्घटना से अनभिज्ञ डॉक्टरों का समूह जो मेस में नियमित लंच ग्रहण कर रहा था,अकारण ही हादसे की चपेट में आने से कुछ डॉक्टरों को भी मौत की गोद में सो जाना पड़ा,यानी मौत किसी को बता कर नहीं आती, सब नियति अधीन है।" Translated in English  The whole nature is under destiny, how much life we have to live and when where is the cheek of time, it is all before, we are merely a puppet, whose door is near the destiny, the whole world saw the direct proof of the Air India Fl...