संदेश

T531_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जीवन भर हमारी नैतिकता एवम् दायित्व, उन कृत्यों एवम् बातों हेतु होते है, जो या तो हमारे द्वारा किए गए है, या हमारे द्वारा कहे गए है, हमारी जिम्मेदारी इस हेतु कदापि नहीं है, कि अगले ने अपने विवेक एवम् मानसिक योग्यता से उसे किस रूप में समझा या मूल्यांकित किया।" Translated in English  "Throughout life, our morals and obligations are for those acts and things, which are either done by us, or said by us, we are never responsible for what the other has done to him with his discretion and mental ability. understood or appraised as such."

T530_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "इस ब्रह्मांड में आदि से अनंत तक सब कुछ जो दृश्य है, अथवा अदृश्य है, सभी शिव तत्व है, शिव ही शाश्वत है, अनादि है, अजन्मा है, पूरे ब्रह्मांड की नैसर्गिक एवम् प्राकृतिक ध्वनि ॐ ही है, पूरे विश्व के वैज्ञानिकों ने समय समय पर इसको प्रमाणित भी किया है।" "हर हर महादेव"  Translated in English  "Everything in this universe from beginning to infinity which is visible or invisible, all are Shiva elements, Shiva is eternal, eternal, unborn, the natural and natural sound of the entire universe is Om only, scientists from all over the world It has also been certified on time." "Everywhere Shiva"

T529_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "समाज में किसी व्यक्ति को प्रति पल यह महसूस होने लगे, कि उसके जानने वाले उसी के बारे में सोचते है, बातें करते है, जबकि यथार्थ इससे भिन्न होता है, व्यक्ति की यह मनोवृत्ति समाज में उस व्यक्ति के स्वयं में असुरक्षा के भाव को दर्शाती है।" Translated in English  "Every moment a person in the society begins to feel that those who know him think about him, talk about him, while the reality is different from this, this attitude of the person reflects the feeling of insecurity of that person in the society. Is."

T528_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "हाला के छलकते प्यालों को बिम्ब में साधकर,  पूरे जनमानस को अपनी कालजयी रचना मधुशाला के माध्यम से, अध्यात्म के अलौकिक ज्ञान से अवगत करने वाले, पद्मभूषण महाकवि स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन जी को उनकी जन्म जयंती पर कोटि कोटि नमन।" Translated in English  "Millions of salutations to Padmabhushan Mahakavi late Harivansh Rai Bachchan ji, on his birth anniversary, who enlightened the entire public with the supernatural knowledge of spirituality through his classic creation Madhushala, by imbibing the overflowing cups of wine."

T527_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "सनातन के मूल में ही निहित है,जो भी हमारे पास है,वह पर्याप्त है, क्योंकि प्रकृति ने वही हमारे लिए निर्धारित किया है,सनातन में संतोष एवम् पर्याप्त की विचारधारा जहां एक ओर राम के चरित्र को परिभाषित करती है, वही महत्वाकांक्षा और अतृप्त जिजीविषा रावण के चरित्र को मूल्यांकित करती है।" Translated in English  "Rooted in Sanatana itself, whatever we have is sufficient, because that is what nature has determined for us, in Sanatana the ideology of contentment and sufficiency, on the one hand, defines the character of Rama, the same ambition and insatiableness. Jijivisha evaluates the character of Ravana."

T526_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जन्म का साथ न होने पर भी, जब हृदय भाव एक हो, एक दूसरे के सुख एवम दुःख की अनुभूति का एहसास उसी शिद्दत से हो, जैसे स्वयं पर होने से होता है, तो जीवन में यही अवस्था एक सच्ची मित्रता को परिभाषित करती है।"  Translated in English  "Even when there is no company of birth, when the heart is united, the feeling of happiness and sorrow of each other is felt with the same intensity as it happens when it is on oneself, then this stage in life defines a true friendship."

T525_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "महान विचारक,आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुंज, अपने धर्म और मातृ भूमि की रक्षा हेतु मुगालिया सल्लतनत के विरुद्ध चट्टान की भांति खड़े होकर 1875 में अपने प्राणों की शहादत देने वाले सिखों के 9वें गुरु तेज बहादुर जी को कोटि कोटि नमन।" Translated in English  "Millions of salutes to the great thinker, the pinnacle of spiritual consciousness,Guru Tej Bahadur ji, the 9th Guru of the Sikhs who laid down his life in 1875 by standing like a rock against the Mughalia sultanate to protect his religion and motherland."

T524_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "सनातन संस्कृति में सबसे शक्तिशाली बीज मंत्र ॐ एवम् राम है, यह वह कुंजी है, जिसके निरंतर जप प्रवाह से आध्यात्म की उस ऊंचाई तक सहजता से पहुंचा जा सकता है, जहां तक पहुंचने में हमारे ऋषि मुनियों को तप में हजारों वर्ष व्यतीत करने पड़ते थे।" Translated in English  "The most powerful Beej Mantra in Sanatan culture is Om and Ram, this is the key, by continuous chanting of which one can easily reach that height of spirituality, to reach which our sages had to spend thousands of years in penance."

T523_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "नैसर्गिक उन्नति के साथ साथ विश्व पटल पर अपने अधिपत्य को स्थापित करने में खेल की भूमिका किसी जंग से कम नहीं होती है, जिस खेल में पूरी दुनियां में उन्माद अपने चरम पर होता है, वह है फुटबाल, कतर में चल रहे फीफा विश्वकप,2022 में इसी उन्माद की छवि हर स्टेडियम में देखने को मिल रही हैं।" Translated in English  "Along with natural progress, the role of sports in establishing its supremacy on the world stage is no less than a war, the game in which frenzy is at its peak in the whole world, that is football, FIFA World Cup, 2022 running in Qatar. The image of this frenzy is being seen in every stadium."

T522_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पूर्णत्व को प्राप्त करने हेतु, अपने अलग अस्तित्व को समग्रता में विलीन करना होता है, बूंद जिस पल सागर में गिर कर अपने अस्तिव को मिटाती है, उसी पल सागर बन जाती है, जब साधना द्वारा हम अपने अलग अस्तित्व को मिटाते है, उसी पल पूर्ण परब्रह्म हो जाते है।"  Translated in English  "To achieve perfection, one has to dissolve our separate existence in the totality, the moment a drop dissolves its existence in the ocean, the same moment it becomes the ocean, the moment we destroy our separate existence through penance, the same moment becomes complete Parabrahma."