संदेश

T319_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "किसी भी सेवा में, अपनी सेवा अवधि को, सफलता पूर्वक निष्कलंक पूर्ण करने वाले ही, यथार्थ कर्मयोगी होते है।" Translated in English "In any service, only those who successfully complete their service period, without spot, are true Karma Yogis."

T318_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "किसी भी धर्म या संप्रदाय का कोई भी आश्रम हो, डेरा हो, या कोई स्थल हो, उसके मूल में केवल मानव उत्थान और प्रकृति से एकाकार होने का ही संदेश निहित होता है।" Translated in English "Whether it is an ashram, dera, or any place of any religion or sect, at its core lies only the message of human upliftment and oneness with nature."

T317_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"प्रकृति के शाश्वत नियम अंतर्गत, उत्पन्न होना, जीवित रहना और अंत में नष्ट हो जाना स्वयं ही परिभाषित है, सनातन संस्कृति में त्रिदेव की संकल्पना इसी प्रकृति नियम को पुष्ट करती है।" Translated in English "Under the eternal law of nature, to be born, to survive and to perish in the end is self-defined, the concept of the Trinity in the eternal culture reinforces this principle of nature."

T316_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "किसी भी राष्ट्र का संविधान वहां के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार की व्याख्या करता है, धार्मिक विभेद पर किसी को भी अलग अधिकार का समर्थन नहीं किया जा सकता है, समान नागरिक संहिता इसी विचार को पोषित करती है।" Translated in English "The constitution of any nation stipulates that every citizen has equal rights, no one can be supported by a separate right on religious differences, the Uniform Civil Code nurtures this idea."

T315_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "धर्म की भागीदारी समाज में उसे मानने वाले वर्ग के आत्मो-उत्कर्ष हेतु होती है, किंतु धर्म का राजनीतिकरण होते ही उक्त परिभाषा बदल जाती है, और वही धर्म हिंसा, अमानवीय कृत्यों के वीभत्स चेहरे के रूप में परिलक्षित होने लगता है।" Translated in English "The participation of religion is for the self-enhancement of the class who believes in it, but as soon as religion is politicized, the said definition changes, and the same religion starts getting reflected in the form of the horrific face of violence, inhuman acts."

T314_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "ब्रह्म यानी अपना ही आत्म स्वरूप, इसी आत्म स्वरूप से साक्षात्कार करके, समाज को जाग्रत करने वाला ही, वैदिक परिभाषा अंतर्गत ब्राह्मण कहलाने का अधिकारी होता है।" Translated in English "Brahm i.e. one's own Self-Swaroop, by realizing this Self-Swaroop, the one who awakens the society, is entitled to be called Brahmin under the Vedic definition."

T313_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "इस ब्रह्माण्ड में निहित समस्त ऊर्जा का स्त्रोत अनादि स्वयंभू शिव ही है, लिंग का शाब्दिक अर्थ चिन्ह या प्रतीक होता है, सनातन संस्कृति में शिवलिंग की संकल्पना,  प्राकृतिक ऊर्जा के सत्यापन स्वरूप ही की गई है।" Translated in English "The source of all the energy contained in this universe is the eternal self-existent Shiva, the literal meaning of the linga is a sign or symbol, the concept of Shivling in the Sanatan culture has been done as a verification of natural energy."

T312_Shrer Kumar Rastogi

चित्र
  "समाज में ऐसे लोग जो आपको अपना करीबी बताते तो है, लेकिन अपने मांगलिक आयोजन तक की कोई भी सूचना तक साझा करने से परहेज करते है, वास्तव में वह आपके करीबी न होकर, अवसर लाभ हेतु करीबी होने का अभिनय मात्र करते है।" Translated in English "There are people in the society who call you their close ones, but refrain from sharing any information even till their auspicious event, in fact, they are not close to you, they just pretend to be close to take advantage of the opportunity." 

T311_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "इस नश्वर जगत में कुछ भी होना अनिश्चित नहीं है, सब पूर्व नियत और सुनिश्चित है, बस उसका भविष्य की गर्त में छिपे होने के कारण, हमें उसका किंचित मात्र भी आभास नहीं होता, अत: हम सुनिश्चित को भी अनिश्चित समझ बैठते है।" Translated in English “Nothing is uncertain in this mortal world, everything is predestined and certain, just because it is hidden in the trough of the future, we do not have even the slightest sense of it, so we consider sure to be uncertain. "

T310_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पूरे ब्रह्मांड में ऐसी जलधारा, जो सदियों से जनमानस और ऋषि मुनियों की आस्था का प्रतीक रही है, जिसकी हर एक बूंद में मोक्ष गति प्रदान करने की क्षमता है, वह मोक्षदायनी 'गंगा' ही है।" Translated in English "Such a stream in the entire universe, which has been a symbol of faith of the people and sages for centuries, whose every drop has the ability to provide salvation, it is the salvation 'Ganga'."