संदेश

T231_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "पुरानी परंपराओं और मजबूत आधार के साथ जीवन यापन करने वालों का जीवन, आज के दौर के खोखले जीवन की तुलना में, हमेशा अधिक शक्तिशाली सिद्ध हुआ है।" Translated in English “The lives of those living with old traditions and a strong foundation, have always proved more powerful than the hollow lives of today.”

T230_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "जीव जब तक दूसरों का मूल्यांकन करता है, और उसे परिभाषित करता है, तब तक उसकी उन्नति के मार्ग अवरूद्ध रहते है, इसके विपरीत जब वह स्वयं का मूल्यांकन कर उस पर सकारात्मक मंथन करता है, उसी पल उसके उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो जाते है।"  Translated in English "As long as the soul evaluates and defines others, the path of his progress remains blocked, on the contrary, when he evaluates himself and thinks positively on it, the path of his progress is paved at that very moment." 

T229_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"नैसर्गिक उन्नति हेतु मस्तिष्क का शान्त होना अति आवश्यक है, वहीं मस्तिष्क के शान्त होने हेतु विचार शून्यता का होना अति आवश्यक है, विचार शून्यता ही ध्यान की उत्कृष्ट स्थिति है।" Translated in English " It is very important for the mind to be calm for natural progress, whereas for the mind to be calm, it is very important to have emptiness of thoughts, emptiness of thoughts is the best state of meditation.”

T228_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "किसी भी कार्य का परिणाम उस कार्य  के पूर्ण होने के उपरान्त ही परिलक्षित होता है, वही उस कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु, बनाई गई रूपरेखा कार्य प्रारम्भ होने के पूर्व ही पटल पर होती है।" Translated in English "The result of any work is reflected only after the completion of that work, the same roadmap made for the successful completion of that work is on the table even before the start of the work."

T227_SHREE Kumar Rastogi

चित्र
  "चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति क्यों न हो, यदि हम अपनी मुस्कान को अपने चेहरे पर कायम रखने में कामयाब रहते है, तो हमारा दिल इस दुनियां के सबसे खूबसूरत दिलों में से एक है।" Translated in English "No matter how difficult the situation may be, if we manage to keep our smile on our face, then our heart is one of the most beautiful hearts in the world."

T226_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "गणतंत्र का अर्थ है एक ऐसी सत्ता जो उस देश के जनसाधारण में समाहित हो, यानि एक सच्चे लोकतंत्र को परिभाषित करें, भारत में इस गणतंत्र को स्थापित करने हेतु न जाने कितने सपूतों ने स्वयं को बलिदान कर दिया, उन सभी को कोटि-कोटि नमन।" "गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं" Translated in English "Republic means such an authority which is contained in the common man of that country, that is, define a true democracy, many sons have sacrificed themselves to establish this republic in India."  "Happy Republic Day"

T225_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "कोई आप को देखकर प्रेरित होगा, इस विचार के साथ अपनी पूर्णता हेतु कभी भी प्रयास नही करने चाहिए, प्रयास अपने को हर परिस्थिति में ईमानदार रखने हेतु करना चाहिए।" Translated in English "Someone will be inspired by looking at you, with the idea that one should never strive for one's perfection, one should try to keep oneself honest in every situation."

T224_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "अपने वीर सपूतों और नायकों का गरिमामयी तिलक, सदियों सदियों तक यह धरा स्वयं करती रही है, जिसका साक्षी यह गगन हर क्षण रहा है।" "नेताजी की 125 वीं जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन" Translated in English "Glorious tilak of its brave sons and heroes, for centuries this earth has been doing itself for centuries, which this sky has been witnessing every moment." "Many tributes to Netaji on his 125th birth anniversary"

T223_shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भगवान द्वारा मनुष्य को प्रदान की गई सबसे बड़ी नेमत यह है, कि वो उसे किसी भी पल याद करने के लिए स्वतंत्र है।" Translated in English "The greatest blessing bestowed by God to man is that he is free to remember him at any moment."

T222_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "प्रकृति जब बज्रपात करती है, तो पूरी मानुजता स्तब्ध रह जाती है, वही प्रकृति जब सौंदर्य का प्रस्फुटन करती है, तो कवि की कल्पना भी नि:शब्द हो जाती है, यही प्रकृति ही ईश्वरीय तत्व का शाश्वत प्रतिबिंब है।" Translated in English "When nature sheds thunder, then the whole humanity is stunned, when the same nature blooms beauty, then the poet's imagination also becomes silent, this nature is the eternal reflection of the divine element."