संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

T1336_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सत्याचरण अनादि काल से ही नैसर्गिक उन्नति का मूल रहा है, जब इस तथ्य कि भिज्ञता का भान कर, आज का युवा स्वयं के आत्मोत्सर्ग एवं जनजागरण हेतु सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र के आदर्शों निहितार्थ, उनकी शोभा यात्रा का हिस्सा बन पथ गमन करता है, तब सनातन संस्कृति की ध्वज पताका विश्व पटल पर दीप्तिमान हो उठती है। Translated in English  True conduct has been the root of natural progress since time immemorial, when today's youth, aware of the fact that they are enlightened, follow the ideals of the truthful Maharaja Harishchandra and become a part of his procession for self-sacrifice and public awareness, then the flag of Sanatan culture becomes bright on the world stage.

T1335_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  सेवानिवृत्ति निर्धारित कार्यों से मुक्ति नहीं, बल्कि सेवा अवधि में वहन किए निर्धारित दायित्वों के कुशल निर्वहन बोध की आत्म संतुष्टि का वह स्वर्णिम पल होता है, जो हमें सेवा दायित्वों की पूर्णता का अनुभव करा आनंद एवं रोमांच से भर देता है, सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण व्यक्तित्व अपने इस पल को पूर्ण दिव्यता एवं भव्यता के साथ अपने परिवार, इष्ट मित्रों एवं सुधिजनों के साथ सांझा कर आनंदित होता है। Translated in English  Retirement is not freedom from the assigned tasks, but the self-satisfaction of realizing the efficient discharge of the assigned responsibilities during the service period is that golden moment, which fills us with joy and thrill by experiencing the completeness of service responsibilities, a personality full of positive energy considers this moment as complete divinityAnd he enjoys sharing it grandly with his family, close friends and well-wishers.