संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1228_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "जीवन में वास्तविक धरोहर पैसे और तोहफें नहीं है,यह कभी भी आत्मिक सकून का हिस्सा नहीं होते,जीवन में वास्तविक धरोहर तो ऐसे व्यक्ति का साथ होता है,जो खुद को हमारे लिए निस्वार्थ भाव से खर्च करने में किंचित मात्र भी संकोच नहीं करते,ऐसी धरोहर को ताउम्र संजोकर कर रखना चाहिए।" Translated in English  The actual heritage in life is not money and gifts, it is never a part of spiritual peace, the real heritage in life is with a person who does not hesitate to spend himself selflessly for us, such heritage should be maintained.

T1227_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पाकिस्तान सीमा से सटे चार राज्यों में भारतीय सेना का एक बार फिर से मॉक ड्रिल करने का फैसला, भारतीय सेना का आतंकवादियों के विरुद्ध बड़ी योजना बनाकर एक बार फिर से सैन्य कार्यवाही करने का स्पष्ट संकेत है।" Translated in English   The Indian Army's decision to mock drill once again in four states bordering the Pakistan border is a clear indication of the Indian Army to take a major plan against the terrorists.

T1226_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "आज चारित्रिक नैतिक मूल्यों के पतन का स्तर निम्नतम बिंदु पर पहुंच गया है,दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक राष्ट्रीय पार्टी के जन प्रतिनिधि के द्वारा,बार डांसर लुबना कुरैशी के साथ बीच हाइवे पर नैसर्गिक अवस्था में काम क्रीड़ा में संलिप्तता होने का गवाह हाइवे के सीसीटीवी कैमरे बने,जिसने सामाजिक नैतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी।"         Translated in English   Today, the level of collapse of character moral values has reached the lowest point, by the public representative of a national party on the Delhi Mumbai Expressway, the CCTV cameras of the highway, which witnessed the social morals of the highway, to involve the involvement in sex in a natural state on the middle highway with Bar dancer Lubna Qureshi Blowed the values.

T1225_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"पौराणिक किंवदंतियों एवं सनातन संस्कृति की मूल अवधारणानुसार लौकिक जगत नियति अधीन है,जहां नियति के लिखे अमिट लेख को बदल पाने में विधाता भी स्वयं को असमर्थ्य पाते है, वहीं अपने सतीत्व के ओज से परिपूर्ण नारी विधि के लेख को भी बदलने का सामर्थ्य रखती है।" Translated in English  According to the original conception of mythological legends and eternal culture, the cosmic world is under destiny, where the Vidhata also finds themselves unable to change the indelible article written by destiny, while the female article full of her sattva is also capable of changing the article of the law

T1224_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पर्दाफाश करने हेतु,भारत सरकार ने देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ सहमति बनाकर 7 प्रतिनिधि मंडलों का गठन किया गया है,जिसमें देश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के योग्य सांसदों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है,यह प्रतिनिधि मंडल सदस्य 58 देशों का दौरा करके,उन्हें पाकिस्तानी सरकार एवं सेना द्वारा आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने के कुकृत्यों से अवगत कराएगें,यह भारत सरकार की पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अलग थलग करने की एक मजबूत कूटनीतिक चाल है।" Translated in English   To expose the international platform of Pakistan's involvement in terrorist activities, the Government of India has constituted 7 delegations with all the major political parties of the country, which has ensured the participation of eligible MPs of all major political parties of the country, this delegationMembers will visit 58 countries, make them aware of the misdeeds of the Pakistani government and the army to protect terrorist...

T1223_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "आज के दौर में मानवीय चरित्र हनन का स्तर निम्नता की पराकाष्ठा पर पहुंच गया है,कुछ लोग चंद आर्थिक लोभ के वशीभूत हो अपने ही देश से गद्दारी करने में किंचित मात्र का भी संकोच नहीं करते, ज्योति मल्होत्रा सहित 11 पाकिस्तानी जासूस जो भारतीय हो कर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे,इसी सत्य को पुष्ट करता है।" Translated in English  In today's era, the level of human character violation has reached the culmination of lowness, some people should be subjugated by a few economic greed, they do not hesitate to betray their own country, 11 Pakistani spies, including Jyoti Malhotra, who used to spy for Pakistan, also confirms this truth.

T1222_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"सम्पूर्ण जगत प्रकृति द्वारा पूर्व नियति निर्धारित नियमनों के अधीन ही गतिशील है,इस धरा पर किसी भी जीव का होना अनायास नहीं है,वह स्वयं के हेतु प्रकृति द्वारा निर्धारित दायित्वों की पूर्ति हेतु धरा अवतरण करता है,स्वयं के जीवन में प्रति वर्ष शुभता युक्त इस दिवस का आना अंत:करण को आह्लादित कर देता है।" Translated in English  The entire world is dynamic under the pre -determined regulations by nature, it is not spontaneously to have any creature on this earth, it descends to fulfill the obligations prescribed by nature for itself, the arrival of this day with auspiciousness every year in one's own life makes the conscience.

T1221_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "गुरु श्री चरणों में समर्पण शत प्रतिशत हो, गुरु कृपा पर किंचित मात्र का भी संशय न हो, तब स्वयं एवं स्वयं के अंशों के जीवन में शुभता के नूतन आयाम प्रति पल सृजित होने लगते है, दुरूह प्रतीत होने वाले बड़े लक्ष्यों का संधान गुरु अनुकम्पा से सहज ही हो जाता है।" Translated in English  When the dedication to the Guru is 100 percent, there is no doubt of a little bit on the Guru Blessings, then the new dimensions of auspiciousness in the life of their own and their own parts begin to be created per moment, the big goals that seem to be difficult are easily compassionate.

T1220_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "लक्ष्य के प्रति उदासीनता के कारण आशानुकूल परिणाम न मिलने पर,दृढ़ इच्छा शक्ति के सहारे मनुष्य अपने बिखरे हुए भविष्य को,नई संकल्पना के साथ पुनर्विन्यासित कर,एक नई ऊर्जा का संचार स्वयं के अंत:करण में करके, सफलता के शिखर पर आरूढ़ होने का मार्ग सहज ही सृजित कर लेता है।" Translated in English  If there is no hopeful results due to indifference to the goal, a person easily creates the path of being a new energy in his own conscience, by reinstating his scattered future, with a new concept.

T1219_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "भारत ने आपरेशन सिंदूर पर स्थगन  किया है,कोई युद्ध विराम की घोषणा नहीं की है,पाकिस्तानी सैन्य गतिविधियों का भारतीय सेना सूक्ष्मता से निरीक्षण करती रहेगी,भारत द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए सभी प्रतिबंध एवं शर्ते यथावत रहेंगी, भविष्य में आतंकवादी घटना होने पर भारत पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।" Translated in English  India has postponed the operation Sindoor, has not announced any ceasefire, the Indian Army will continue to inspect the Pakistani military activities with subtlety, all the restrictions and conditions imposed on Pakistan by India will remain unchanged, the military proceedings against Pakistan Pakistan in future terrorist incidents in future Will ensure.

T1218_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "बुद्ध मूल रूप में एक ऐसी चेतना हैं,जो आम जन मानस से लेकर अध्यात्म के अंतिम सोपान तक उसी सहजता में उपलब्ध हैं,जिस सहजता में जन मानस उसे पाना चाहता है, वैशाख माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा की विशिष्ट महत्ता भारतीय संस्कृति में इसलिए भी है,क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध के धरा अवतरण के साथ भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी इसी पूर्णिमा के दिन हुई थी।" Translated in English  Buddha is a consciousness in the original form, which is available in the same ease from the common people to the last step of spirituality, in which the people want to get it, Vaishakh month Shukla Paksha Purnima has the distinct importance in Indian culture, because on this day, knowledge to Lord Buddha with the incarnation of Lord BuddhaThe attainment was also done on this full moon day.

T1217_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भारत पाकिस्तान युद्ध विराम होने से सबसे बड़ा नुकसान चीन को हुआ है,इस युद्ध विराम से चीन बौखला गया है,आज चीन के प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगने के कारण चीन में जो भी कंपनियों ने अपना निवेश किया हुआ है,वह कंपनियां अपना सेटअप चीन से हटाकर भारत में निवेश की योजना बना रही है,इससे भविष्य में चीन की अर्थ व्यवस्था कमजोर एवं भारत की मजबूत होगी,इसको चीन किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर पा रहा है,वह चाहता है कि भारत युद्ध में उलझ जाएं और निवेशक निवेश करने से पीछे हट जाएं,यहीं कारण है कि चीन पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हो उसे युद्ध के लिए उकसा रहा है,इसी श्रृंखला में अपने देश में भी वामपंथी विचारधारा वाले चीनी समर्थक लोग है,इस युद्ध विराम को गलत ठहरा कर,मोदी पर प्रश्न चिन्ह लगाकर,अपना घिनौना एजेंडा चला रहे हैं।" Translated in English  China has suffered the biggest loss due to India Pakistan ceasefire, China has been shocked by this ceasefire, today all companies that have invested in China due to high tariffs on China's products, the companies are planning to invest in India by removing t...

T1216_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जैसे विषैले सर्प की पूंछ पर पांव रखने पर वह बिलबिला कर फुंफकार उठता है, ठीक वैसे ही भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हमले से पाकिस्तान बिलबिला उठा है, और क्रोध में उसने भारत के 15 शहरों पर हमला करने का असफल प्रयास किया, हमले की असफलता ने पाकिस्तान को भारतीय सेना की ताकत और मजबूत इरादों का भी अहसास करा दिया है, अब वह दिन दूर नहीं जब भारतीय सेना पाकिस्तान में पल रहे आतंकी सर्प का फन पूरी तरह कुचल देगी।" Translated in English  Just as he gets out of the tail of the poisonous snake, he gets out of the attack on Pakistan's terrorist camps by the Indian Army, and in anger it failed to attack 15 cities of India, the failure of the attack has made Pakistan the strength of the Indian Army and the strongerThe intentions have also been realized, now the day is not far when the Indian Army will completely crush the fun of the terrorist snake in Pakistan.

T1215_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य से पूरा विश्व परिचित है, पहलगाम में पाकिस्तानी सेना समर्थित आतंकवादियों की कायराना पूर्ण हरकत के जवाब में, भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर फेज 1 के तहत पाकिस्तानी सेना समर्थित आतंकवादी संगठनों जैश के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 कुल 9 आतंकी कैंपों पर हमला कर 200 से अधिक आतंकियों को मौत की नींद सुलाकर कर, भारतीय सेना ने पहलगाम बदले का आगाज़ कर दिया है।" Translated in English  The whole world is familiar with the might and valor of the Indian Army, in response to the poor act of Pakistani Army -backed militants in Pahalgam, the Indian Army attacked 4 camps of Jesh  terrorist organizations under Operation Sindoor Phase-1 and 3 camps of Lashkar and 2 camps of Hizbul By killing more than 200 terrorists, the Indian Army has started the Pahalgam revenge.

T1214_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "उच्च शिक्षा एवं उच्च पद प्राप्ति का यथार्थ प्रतिबिंब उनके ही चरित्र में परिलक्षित होता है, जो सफलता की गगनचुंबी ऊंचाइयों को छूने के बाद भी,संस्कारों के धरातल से अपने पैरों को कभी भी उठने नहीं देते, सभी पारिवारिक मांगलिक बेला के शुभारंभ पर, गुरु आशीष का अभिसिंचन लेना नहीं भूलते।" Translated in English  The true reflection of higher education and attainment of higher position is reflected in his own character, who, even after touching the sky-scraping heights of success, never lets his feet rise from the ground of values. On the beginning of all the family auspicious times, Guru Don't forget to take blessings.

T1213_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "आतंकवाद के लिए यह कथन पूर्णतया सत्य है,कि जो भी देश इसका पालन पोषण करता है,एक दिन यही आतंकवाद उस देश के समूल अस्तित्व के नाश का कारण बनता है,यही युक्ति आज पाकिस्तान में स्वयं को चरितार्थ कर रही है,जिसके कारण पूरा पाकिस्तान भयाक्रांत है।" Translated in English  For terrorism, this statement is completely true, that whatever country nurtures it, one day this terrorism causes the destruction of the entire existence of that country, this tip is making itself in Pakistan today, due to which the whole of Pakistan is frightened.

T1212_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भारतीय संस्कृति के मूल में निहित वास्तविक भावनात्मक सहृदयता का जो प्रतिबिंबन पूर्वांचल में सड़क किनारे खड़े घास फूस की छोटी सी चाय पानी की दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपत्ति के अंत:करण से अपने सभी आगंतुक ग्राहकों हेतु निर्झरित होता है, ऐसी भावनात्मक सहृदयता का अंश मात्र भी बड़ी से बड़ी अट्टालिकाओं में करोड़ों का व्यापार करने वालों के हृदय में नहीं दिखाई पड़ता।" Translated in English  The reflection of the real emotional warm -ups contained at the core of Indian culture, the small tea of the grass pallet standing in the road side of  Purvanchal causes the conscience of the elderly couple sitting in tea shop and the elderly couple to all their visitors to the customers, the excerpt of such emotional warmth Those who trade crores do not appear in the heart.

T1211_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"स्याह शाश्वत है,वहीं प्रकाश या धवलता क्षणभंगुर है,स्याह यानी अंधकार सार्वभौमिक हो सर्वव्याप्त है,वहीं ज्योति अपने स्रोत मात्र तक के रहते हुए ही अस्तित्व में होती है,स्रोत के तिरोहित होते ही शाश्वत स्याह पुनर्स्थापित हो जाता है,स्याह ही मृत्यु है,स्याह ही यथार्थ अंत एवं सत्य है,वहीं ज्योति एक क्षणिक छलावा मात्र ही है।" Translated in English  Darkness  is eternal, while light or righteousness is fleeting, darkness is universal, while the light is universal, while the light is in existence only after its source, the eternal darkness is restored as soon as the source disappears, the  darkness   are only death, the same is the reality and truth, there is a reality and truth, there is a light, there is a light oneIt is just a momentary trick.

T1210_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जब ईष्ट मित्र एवं सगे संबंधी किसी भी मांगलिक अवसर पर एक दीर्घ समयांतराल उपरांत एक दूसरे का सान्निध्य प्राप्त करने का सुसंयोग पाते है, तब हर्षातिरेक में एक दूसरे के गुंजल पाश में बंध अतीत की सुमधुर स्मृतियों में खो जाते है।" Translated in English  When friends and relatives get the comfort to get each other's connection after a long time on any Manglik occasion, then be happy and hug each other and get lost in the melodious memories of the past.