संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

T379_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "जब हम अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का हनन कर, पद और सत्ता के लोभ में फंस कर, चाटुकारों द्वारा निर्देशित विपरीत मार्ग को अंगीकार कर लेते है, तब तत्कालिक लाभ तो अवश्य दिखता है, परंतु कालान्तर में यही लाभ समूल नाश का कारक होता है।" Translated in English  "When we adopt the opposite path guided by the sycophants, by sacrificing our moral values ​​and principles, getting entangled in the greed of position and power, then there is an immediate benefit, but in the long run this benefit will be the factor of total destruction. Is."

T378_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 " समाज द्वारा अपने हेतु की जा रही आलोचनाओं पर यदि हम स्वयं को केन्द्रित कर लेते है, तो हम मानसिक रूप से असंतुलित हो अपने विकास को विराम दे देते है, इसी के विपरीत जब हम इन आलोचनाओं को नज़र अंदाज़ कर  देते है, तो दिन प्रतिदिन विकास की नई नई ऊंचाइयों को छूते हैं।" Translated in English  "If we focus ourselves on the criticisms being made by the society for ourselves, then we become mentally unbalanced and stop our development, on the contrary, when we ignore these criticisms, then day by day reach new heights of development."

T377_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"प्रत्येक जीवन इस धरा पर नियति के नियमानुसार किसी विशेष प्रयोजन की संकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु संकल्पित हो जन्म लेता है।  जीव जब जगत की माया से एकाकार हो उसमे विचरण करता है तो अपनी संकल्पित संकल्पना से दिग्भ्रमित हो जाता है इसी कारण उसे समय समय पर गतिरोधों का सामना करना पड़ता है।  इन गतिरोधों से मुक्ति का बस एक ही उपाय है कुछ समय ध्यान की अवस्था में रहकर अपना आत्मवलोकन करना एवम् नियति ने हमें जीवन क्यों दिया इसकी विवेचना करना।  जब जीवन के लक्ष्य और उद्देश्य स्पष्ट हो जाए तो कम से कम वर्ष में एक बार अपने इन संकल्पों पर ध्यानस्थ हो ताकि अपने लक्ष्य से हम कभी भी विचलित न हो। यह एक दिन हम अपने पृथ्वी पर अपने प्रदुर्भाव दिवस को ही चुन सकते है इससे हमारा जन्म और लक्ष्य जीवन भर स्पष्ट रहेंगे।" Translated in English  "Every life is born on this earth determined to give shape to the concept of a particular purpose according to the rules of destiny. When a living entity is united with the Maya of the world and moves in it, he gets confused by his conceived concept, that is...

T376_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 " पंचायतन, महामारू, काइंगा और भूमिज   मंदिर निर्माण की नागर शैली की उपशैलियां है। पंचायतन विशिष्ट शैली है इसके नाम की उत्पत्ति संस्कृत शब्द पंच (पांच) और आयतन (मुक्त) से हुआ है।इसमें एक मुख्य मंदिर तथा उसके चारों ओर चार गौण मंदिरों को स्थापित किया जाता था  गुर्जर-प्रतिहारों के द्वारा क्षेत्रीय मंदिर स्थापत्य शैली का विकास किया गया जिसे महामारू शैली कहा गया। इस शैली का विस्तार मरू प्रदेश से लेकर आभानेरी, चित्तौड़, उत्तरी मेवाड़, उपरमाल पट्‌टी तक हुआ। इस शैली के प्रारम्भिक उत्कर्ष काल में चित्तौड़, आभानेरी एवं ओसियां प्रमुख हैं। काइंगा वास्तुकला शैली ऐसी शैली है जो प्राचीन कालिंग क्षेत्र या ओडिशा, पूर्वी बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के पूर्वी भारतीय राज्य में विकसित हुई है। इस शैली में तीन अलग-अलग प्रकार के मंदिर होते हैं: रेखा देला, पिधा देवला और खखारा देवला।" Translated in English  "Panchayatan, Mahamaru, Kainga and Bhumij are the sub-styles of Nagara style of temple construction. Panchayatan is a distinctive style, its name is derived from the Sanskrit words P...

T375_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "वेसर शैली के अंतर्गत मंदिरों का निर्माण विंध्य पर्वतमाला से कृष्णा नदी तक 7वीं शताब्दी से 12वीं शताब्दी के मध्य हुआ। यह भी कहा जा सकता है इस शैली का निर्माण क्षेत्र मध्य भारत और कर्नाटक का भौगोलिक क्षेत्र है।  इस शैली में मंदिरों का निर्माण मुख्यत: चालुक्य और होयसला राजवंशों ने किया। इस शैली में मंदिरों का निर्माण नागर और द्रविण शैली को मिला कर किया जाता है इसीलिए इसे मिश्रित शैली भी कहते है।  इस शैली के मंदिरों के शिखर नागर शैली में और मंडप द्रविड़ शैली में निर्मित होते है। इस शैली में मंदिरों का निर्माण गोलाकार या अर्द्ध गोलाकार रूप में किया जाता है जो इनकी अद्भुत स्थापत्य कला का एक नमूना हैं।  वेसर शैली के प्रमुख मंदिरों में ऐहोल को मंदिर बेलूर का द्वार समुद्र मंदिर, सोमनाथपुरम का मंदिर वृंदावन का वैष्णव मंदिर एलोरा का कैलाश मंदिर आदि प्रमुख है।" Translated in English  "The temples under the Vesara style were built from the Vindhya ranges to the Krishna river between the 7th century and the 12th century. It can also be said that th...

T374_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 द्रविड़ शैली में दक्षिण भारत के मंदिरो का निर्माण 8वीं शताब्दी से लेकर 16वीं शताब्दी तक दक्षिण भारतीय राजवंशों जैसे चोल, चालुक्य, चेर, पंड्या, गंग, कदंब, राष्ट्रकूट, होयसला ने प्रमुखता से करवाया। द्रविड़ शैली में तमिलनाडु, आंध्र, केरल, कर्नाटक के साथ - साथ श्रीलंका में भी मंदिरों का निर्माण हुआ।  इस शैली के मंदिरों का आधार वर्गाकार होता है, ऊपर का शिखर पिरामिड नुमा होता है। पूरा मंदिर एक चारदीवारी से घिरा होता है, और सामने एक द्वार होता है, जिसे गोपुरम कहते है। मंदिर प्रांगण में दीप स्तंभ एवम् ध्वजा स्तंभ भी होने का विधान द्रविड़ शैली के मंदिरों में है। इस शैली के प्रमुख मंदिरों में तंजौर का राजराजेश्वर मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर, श्रीरंगम का वैष्णव मंदिर, एलोरा का कैलाश मंदिर, मीनाक्षी देवी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर इस शैली के प्रमुख मंदिरों में से एक है जो आज तक अपनी स्थापत्य कला की अप्रीतम छठा से शोभायमान हो रहे है। Translated in English  "South Indian dynasties like Cholas, Chalukyas, Cheras, Pandyas, Gangas, Kadambas, Rashtrakutas, Hoysalas built temples in the Dravidian s...

T373_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "नागर शैली के मंदिरों का निर्माण मुख्य रूप से 8वीं से 13वीं शताब्दी के मध्य के राजवंशों ने हिमालय से लेकर विंध्य तक के क्षेत्र यानी उत्तर भारत में कराया। नागर शैली में मंदिरों का निर्माण विशिष्ट योजना एवम् विमान को दृष्टि में रखकर किया जाता था।  इसकी मुख्य भूमि आयताकार तथा मध्य के दोनों ओर क्रमिक विमान होते है, जिसके कारण मंदिर का आकार तिकोना हो जाता है, यह एक चतुष्कोणीय संरचना होती है। मंदिर में शीर्ष पर शिखर होता है। मंदिर में दो भाग होते है, एक गर्भगृह और दूसरा मंडप कहलाता है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसी शैली में हो रहा है।" Translated in English  “Nagar style temples were built mainly by dynasties from the middle of 8th to 13th century in the region from Himalayas to Vindhyas i.e. North India. Temples in Nagara style were constructed keeping in view the specific plan and vimana. Its main land is rectangular and there are successive vimanas on either side of the center, due to which the shape of the temple becomes triangular, it is a quadrangular struct...

T372_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भारतीय स्थापत्य कला और संस्कृति को अक्षुण्य रखने में हमारे मंदिरो की महती भूमिका है, भारत में भौगोलिक दृष्टिकोण से क्षेत्रवार मुख्यत: मंदिर स्थापत्य कला की तीन शैलियां है। नागर, द्रविड़ और बेसर शैली।"  Translated in English  "Our temples have an important role in keeping Indian architecture and culture intact, there are mainly three styles of temple architecture in India from the geographical point of view. Nagara, Dravidian and Besar style." 

T371_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "इतिहास गवाह है, जिसने भी अपनी जड़ों को पकड़ कर रखा, वह अनेकों झंझावतों से गुजरने के बाद भी अपने मूल अस्तित्व में बना रहा, इसके विपरीत जिसके जड़ों को छोड़ दिया, न तो उसका अस्तित्व बचा और न ही उसकी संस्कृति।" Translated in English  "History is witness, whoever held on to his roots, remained in his original existence even after going through many upheavals, unlike the one who left his roots, neither his existence nor his culture."

🧵T370_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"योग मानसिक और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करने तथा एक स्वास्थ जीवन जीने की पद्धति का नाम है। योग का शब्दिक अर्थ होता है जुड़ना! अर्थात मनुष्य की चेतना को ब्रह्मांड की चेतना से जोड़ना ही योग की मूल अवधारणा है। योग एक ऐसा आंतरिक विज्ञान है, जिसके माध्यम से मनुष्य अपने मस्तिष्क के साथ-साथ अपनी जीवन शैली को भी अपने वश में रख सकता है।   इस सृष्टि में योग का अस्तित्व इस सृष्टि के आरंभ से ही है। योग के प्रमाण हमें सिंधु घाटी सभ्यता में भी देखने को मिले है।   यह बात निर्विवाद रूप से सत्य है, कि योग का अस्तित्व इस धरा पर किसी भी धर्म, संप्रदाय या आस्था के जन्म लेने के पूर्व से ही है। योग विद्या में इस जगत के पहले योगी या गुरु के रूप अनादि शिव को ही माना जाता है। ऐसी मान्यता है, कि अनादि शिव ने ही योग की संकल्पना को इस जगत को दिया।   वैदिक काल में सूर्य को सबसे अधिक महत्व दिया गया, इसी का परिणाम है, कि सूर्य नमस्कार प्राणायाम दैनिक संस्कार का हिस्सा बना। महान संत महार्षि पतंजलि ने अपने योग सूत्र के माध्यम से योग की विचारधारा को समाज में सुदृढ़ तरीके से स्थापित किया। वास्तव में योग ...

T_369_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "संपूर्णता पाने के लिए अपने वजूद के अस्तित्व को खोना पड़ता है, प्रकृति का यही विधान है, कि खुद को मिटाए बिना पूर्णता नहीं मिलती, चाहे जीवन हो या आध्यात्म।" Translated in English "To attain perfection, one has to lose the existence of one's existence, this is the law of nature, that without erasing oneself there is no perfection, whether it is life or spirituality."

🧵T368_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जजिया कर का काला सच": "तुर्क एवम् मुगल हमेशा से क " ट्टर और धर्मान्ध रहे है। जहां भी इनकी सल्तनत रही है, दूसरे धर्म के लोगों को इनकी क्रूरता का शिकार होना पड़ा है। इनके द्वारा लगाया गया जजिया कर दूसरे धर्म के लोगों पर इनकी प्रताड़ना और क्रूरता की जीती जागती मिशाल है। भारत में मोहमद बिन कासिम द्वारा 7 वीं शताब्दी में सिंध विजय के बाद से ही गैर मुस्लिम यानी, हिंदुओं पर जजिया कर लगा दिया गया। जो जजिया से बचना चाहते थे, या देने में असमर्थ थे, उन्हें इस्लाम स्वीकारने हेतु बाध्य किया गया। सल्तनत काल में फिरोज तुगलक ने जजिया कर वसूला और हिंदुओं को इस्लाम अपनाने पर बाध्य किया। अकबर ने एक रणनीति के तहत जजिया कर हटा कर दिखावे में अपनी उदारता का परिचय दिया, पर वास्तविकता इससे भिन्न थी। इतिहास गवाह है, कि मुगलों ने जजिया कर की आड़ में धर्मान्तरण का नंगा खेल खेला।" Translated in English "Black Truth of Jaziya Tax": "Turks and Mughals have always been fanatics and fanatics. Wherever there has been his sultanate, people of other religions have been victims of ...

T367_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "दो व्यक्तियों के मध्य बिना गुण दोष का विचार किए, सम्पूर्ण व्यक्तित्व को एक दूसरे में आत्मसात् करते हुए, स्थापित संबंध ही सच्ची मित्रता को सृजित करते है।" Translated in English "The established relationship between two persons without considering the merits, imbibing the whole personality into each other, creates true friendship."

T366_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "तात के उर में पुत्र  प्रादुर्भाव दिवस की हर्षातिरेक अनुरक्ति का संचरण होने पर, सुत अनुराग में तात के पग गृह की ओर स्वयं ही उठ पड़ते है।" "On the transmission of the joyful attachment of the son's appearance in the heart of father, the suts themselves rise up in love towards the cemetery of father."

T365_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "सृजन उपरांत ही रचना मूर्त रूप में परिलक्षित होती है, मोती के मनकों को गूंथ कर सृजित मणिका, जब श्याम कंठ से आरूढ़ हो, उसे अपनी धवल कांति से प्रतिबिंबित करती है, तभी उसके मूल्यवान होने का भान होता है।" Translated in English "The creation is reflected in the tangible form only after creation, the pearl created by intertwining pearl beads, when mounted on the black throat, reflects it with its dazzling radiance, only then does it realize its worth."

T364_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "कितनी बार इतिहास के विश्लेषण पर ऐसा प्रतीत होता है, कि मानव को अपने अस्तित्व को बचाने हेतु प्रकृति से लड़ना पड़ा, किंतु यथार्थ सत्य यह है, कि प्रकृति की रक्षार्थ किए गए कृत्य ही, उसके अस्तित्व संरक्षण का मूल कारण है।" Translated in English "How many times it appears on the analysis of history that man had to fight with nature to save his existence, but the real truth is that the actions done to protect nature are the root cause of its existence."

T363_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "प्रकृति प्रदत्त वह सभी चीजे, जो प्रकृति हमें नि:शुल्क प्रदान करती है, इस जगत की सबसे अनमोल धरोहर है, इनके बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती।" Translated in English "All those things given by nature, which nature provides us free of cost, are the most precious heritage of this world, without them life cannot even be imagined."

T362_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "हमारा लक्ष्य या सपने कितने भी ऊंचे क्यों न हो, बस अपने लक्ष्य या सपने पर हर एक पल दृष्टि जमाए हुए, सार्थक दिशा में प्रयास जारी रखने पर, एक दिन हमारा लक्ष्य या सपना साकार हो उठता है।" Translated in English “No matter how high our goal or dream, just by keeping our eyes on our goal or dream every moment, and continuing to strive in a meaningful direction, one day our goal or dream becomes a reality."

T361_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जो धर्मो में सनातन होने की, इस जगत में सबसे पुरातन होने की, जो हिंदू वैदिक धर्म और हिंदू संन्यासी धर्म की सुयोग्य व्याख्या करता हो, वही इस धरा पर हिदूत्त्व का प्रतिनिधित्व करता है।" Translated in English "He who is eternal in religions, who is the oldest in this world, who gives a proper explanation of Hindu Vedic religion and Hindu ascetic religion, he represents Hinduism on this earth."

T360_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "भौतिक संसाधनों पर हम इतने निर्भर हो चुके है, कि कभी भी इन संसाधनों का अभाव उत्पन्न होने पर, प्रकृति प्रदत्त वातावरण में रहना दुरूह हो जाता है।"  "We have become so dependent on material resources, that whenever there is a shortage of these resources, it becomes difficult to live in the environment provided by nature."

T359_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "विचारों की अनवरत श्रृंखला कभी - कभी मानसिक थकान का कारक होती है, किसी क्षण पर थोड़ा विश्राम, ऊर्जा प्रस्फुटन एवम् नए विचार सृजन की रचनात्मकता को पोषित करता है।" Translated in English "The constant chain of thoughts sometimes causes mental fatigue, a moment of relaxation, a burst of energy, and the creativity of creating new ideas."

T358_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "यदि जीवन का लालन पालन विपरीत परिस्थितियों या रूढ़िगत परंपराओं के साथ हुआ है, तो ऐसे जीवन में नकारात्मक दृष्टिकोण की गांठों का पड़ जाना स्वाभाविक है, इन गांठों को खोले बिना सहज जीवन जीने की संभावना नगण्य होती है।" Translated in English "If life has been brought up with adverse circumstances or customary traditions, then it is natural to fall into the knots of negative attitudes in such a life, without opening these knots the chances of living a comfortable life are negligible."

T357_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "किसी भी संरचना का मूल या बुनियाद, उसके स्थायित्व का आधार होता है, एक हिंदी की लोकप्रिय कहावत 'घुइया की जड़े' इसी मजबूत आधार की व्याख्या करती है।" Translated in English "The base or foundation of any structure is the basis of its stability, a popular Hindi proverb 'Ghuiya ki Jade' explains this strong foundation."

T356_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "हमारा मन वास्तव में हमारी आत्म चेतना का ही प्रतिबिंब है, जहां इसकी विरक्ति आध्यात्मिक सृजना करती है, वहीं आसक्ति भौतिक लिप्सा का पोषण करती है, इसकी चंचलता ब्रह्मांड की सबसे तीव्र गति को परिभाषित करती है।" Translated in English "Our mind is really a reflection of our self-consciousness, where its detachment fuels spiritual creation, while attachment nourishes material lust, its restlessness defines the most rapid movement of the universe."

T355_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "हमारे विचार, सोच एवम् परिश्रम ही, हमारे किसी भी क्षेत्र में अद्वितीय होने की, संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करते है।" Translated in English "Our thoughts, thinking and hard work give shape to our concept of being unique in any field."

T354_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "जहां शान्त चित मनोवस्था अनुकूल परिस्थितियों की परिचायक है, वहीं प्रतिकूल परिस्थितियों में चित का अशांत होना प्रकृतियोक्त है।" Translated in English "Where a calm state of mind is a sign of favorable conditions, it is nature to be disturbed in adverse circumstances."

T353_ Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "अपने पद और झूठे अभिमान में डूबा व्यक्तित्व, अपने को सर्वज्ञ मानते हुए नियम विरुद्ध निर्णय कर आनंदित होता है, वहीं जब इस धरा का सर्वज्ञ अपना निर्णय देता है, तो इस झूठे अभिमानी का स्वयं का जीवन भी पूरी तरह बिखर जाता है।" Translated in English "A person immersed in his position and false pride, considering himself to be omniscient, rejoices by taking decisions against the rules, whereas when the omniscient of this earth gives his decision, then this false arrogant's own life is also completely shattered." 

T352_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "कोई भी धर्म कभी भी मानवीय जीवन का  हन्ता नहीं हो सकता, यदि ऐसा हो रहा है, तो वह धर्म न होकर, धर्म की आड़ में विशुद्ध आतंकवाद है।" Translated in English "No religion can ever be the killer of human life, if it is happening, then it is pure terrorism under the guise of religion, not religion."

T351_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "स्याह और श्वेत प्रकृति की मूल अवधारणा हैं, जहां स्याह शश्वता को, वहीं श्वेत क्षणभंगुरता को परिभाषित करता है, मनुष्य द्वारा प्रकृति प्रदत्त इस स्याह को श्वेत में बदलने की असफल बारंबारता, उसकी मानसिक विकृति को ही परिलक्षित करती है।" Translated in English "Black and white are the basic concepts of nature, where black defines eternity, while white defines transience, the unsuccessful frequency of man's failure to convert this black into white, given by nature, reflects his mental deformity."

T350_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "विचार शून्यता की स्थिति का होना, वास्तव में नए विचार सृजन पटल की पृष्ठभूमि के निर्माण की रूपरेखा की अभिव्यक्ति मात्र ही है।" Translated in English "The existence of a state of thought emptiness is really just an expression of the outline of the creation of the background of the new idea generation board."