संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

T531_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जीवन भर हमारी नैतिकता एवम् दायित्व, उन कृत्यों एवम् बातों हेतु होते है, जो या तो हमारे द्वारा किए गए है, या हमारे द्वारा कहे गए है, हमारी जिम्मेदारी इस हेतु कदापि नहीं है, कि अगले ने अपने विवेक एवम् मानसिक योग्यता से उसे किस रूप में समझा या मूल्यांकित किया।" Translated in English  "Throughout life, our morals and obligations are for those acts and things, which are either done by us, or said by us, we are never responsible for what the other has done to him with his discretion and mental ability. understood or appraised as such."

T530_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "इस ब्रह्मांड में आदि से अनंत तक सब कुछ जो दृश्य है, अथवा अदृश्य है, सभी शिव तत्व है, शिव ही शाश्वत है, अनादि है, अजन्मा है, पूरे ब्रह्मांड की नैसर्गिक एवम् प्राकृतिक ध्वनि ॐ ही है, पूरे विश्व के वैज्ञानिकों ने समय समय पर इसको प्रमाणित भी किया है।" "हर हर महादेव"  Translated in English  "Everything in this universe from beginning to infinity which is visible or invisible, all are Shiva elements, Shiva is eternal, eternal, unborn, the natural and natural sound of the entire universe is Om only, scientists from all over the world It has also been certified on time." "Everywhere Shiva"

T529_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "समाज में किसी व्यक्ति को प्रति पल यह महसूस होने लगे, कि उसके जानने वाले उसी के बारे में सोचते है, बातें करते है, जबकि यथार्थ इससे भिन्न होता है, व्यक्ति की यह मनोवृत्ति समाज में उस व्यक्ति के स्वयं में असुरक्षा के भाव को दर्शाती है।" Translated in English  "Every moment a person in the society begins to feel that those who know him think about him, talk about him, while the reality is different from this, this attitude of the person reflects the feeling of insecurity of that person in the society. Is."

T528_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "हाला के छलकते प्यालों को बिम्ब में साधकर,  पूरे जनमानस को अपनी कालजयी रचना मधुशाला के माध्यम से, अध्यात्म के अलौकिक ज्ञान से अवगत करने वाले, पद्मभूषण महाकवि स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन जी को उनकी जन्म जयंती पर कोटि कोटि नमन।" Translated in English  "Millions of salutations to Padmabhushan Mahakavi late Harivansh Rai Bachchan ji, on his birth anniversary, who enlightened the entire public with the supernatural knowledge of spirituality through his classic creation Madhushala, by imbibing the overflowing cups of wine."

T527_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "सनातन के मूल में ही निहित है,जो भी हमारे पास है,वह पर्याप्त है, क्योंकि प्रकृति ने वही हमारे लिए निर्धारित किया है,सनातन में संतोष एवम् पर्याप्त की विचारधारा जहां एक ओर राम के चरित्र को परिभाषित करती है, वही महत्वाकांक्षा और अतृप्त जिजीविषा रावण के चरित्र को मूल्यांकित करती है।" Translated in English  "Rooted in Sanatana itself, whatever we have is sufficient, because that is what nature has determined for us, in Sanatana the ideology of contentment and sufficiency, on the one hand, defines the character of Rama, the same ambition and insatiableness. Jijivisha evaluates the character of Ravana."

T526_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जन्म का साथ न होने पर भी, जब हृदय भाव एक हो, एक दूसरे के सुख एवम दुःख की अनुभूति का एहसास उसी शिद्दत से हो, जैसे स्वयं पर होने से होता है, तो जीवन में यही अवस्था एक सच्ची मित्रता को परिभाषित करती है।"  Translated in English  "Even when there is no company of birth, when the heart is united, the feeling of happiness and sorrow of each other is felt with the same intensity as it happens when it is on oneself, then this stage in life defines a true friendship."

T525_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "महान विचारक,आध्यात्मिक चेतना के शिखर पुंज, अपने धर्म और मातृ भूमि की रक्षा हेतु मुगालिया सल्लतनत के विरुद्ध चट्टान की भांति खड़े होकर 1875 में अपने प्राणों की शहादत देने वाले सिखों के 9वें गुरु तेज बहादुर जी को कोटि कोटि नमन।" Translated in English  "Millions of salutes to the great thinker, the pinnacle of spiritual consciousness,Guru Tej Bahadur ji, the 9th Guru of the Sikhs who laid down his life in 1875 by standing like a rock against the Mughalia sultanate to protect his religion and motherland."

T524_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "सनातन संस्कृति में सबसे शक्तिशाली बीज मंत्र ॐ एवम् राम है, यह वह कुंजी है, जिसके निरंतर जप प्रवाह से आध्यात्म की उस ऊंचाई तक सहजता से पहुंचा जा सकता है, जहां तक पहुंचने में हमारे ऋषि मुनियों को तप में हजारों वर्ष व्यतीत करने पड़ते थे।" Translated in English  "The most powerful Beej Mantra in Sanatan culture is Om and Ram, this is the key, by continuous chanting of which one can easily reach that height of spirituality, to reach which our sages had to spend thousands of years in penance."

T523_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "नैसर्गिक उन्नति के साथ साथ विश्व पटल पर अपने अधिपत्य को स्थापित करने में खेल की भूमिका किसी जंग से कम नहीं होती है, जिस खेल में पूरी दुनियां में उन्माद अपने चरम पर होता है, वह है फुटबाल, कतर में चल रहे फीफा विश्वकप,2022 में इसी उन्माद की छवि हर स्टेडियम में देखने को मिल रही हैं।" Translated in English  "Along with natural progress, the role of sports in establishing its supremacy on the world stage is no less than a war, the game in which frenzy is at its peak in the whole world, that is football, FIFA World Cup, 2022 running in Qatar. The image of this frenzy is being seen in every stadium."

T522_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पूर्णत्व को प्राप्त करने हेतु, अपने अलग अस्तित्व को समग्रता में विलीन करना होता है, बूंद जिस पल सागर में गिर कर अपने अस्तिव को मिटाती है, उसी पल सागर बन जाती है, जब साधना द्वारा हम अपने अलग अस्तित्व को मिटाते है, उसी पल पूर्ण परब्रह्म हो जाते है।"  Translated in English  "To achieve perfection, one has to dissolve our separate existence in the totality, the moment a drop dissolves its existence in the ocean, the same moment it becomes the ocean, the moment we destroy our separate existence through penance, the same moment becomes complete Parabrahma."

T521_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "विश्व पटल पर क्रीड़ा स्पर्धा में अपनी सहभागिता से, भारतीय ध्वज को विश्व गगन पर आरूढ़ करने वाले, फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात धावक मिल्खा सिंह की जयंती पर कोटि कोटि नमन।"  Translated in English  "Millions of salutes on the birth anniversary of Milkha Singh, the famous runner known as Flying Sikh, who raised the Indian flag on the world sky by his participation in sports events on the world stage."

T520_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"सृष्टि निष्पादन स्त्री एवम् पुरुष दोनों की संकल्पना में निहित है,सृष्टि के संतुलन हेतु जितना नारी सशक्तिकरण प्रासंगिक है,उतनी ही प्रायोज्यता पुरुष की भी है,समाज को एक नई दिशा के साथ ठोस आधार प्रदान करना ही पुरुषत्व का अहम गुण है।" 'अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'  Translated in English  "The execution of creation lies in the concept of both men and women, as much as women's empowerment is relevant for the balance of creation, the same is the applicability of men, providing a solid base to the society with a new direction is an important quality of masculinity." 'Best wishes for International Men's Day'

T519_Shree Kumar Rastogi

चित्र
" सतत अभ्यास द्वारा अनवरत की गई साधना से ही, हम वैदिक ज्ञान और सनातन संस्कृति के उस महासागर में उतर पाते है, जिसको पार करने के उपरांत ही मोक्ष का द्वार मिलता है।" Translated in English  "It is only by continuous practice of sadhana that we can enter the ocean of Vedic knowledge and eternal culture, only after crossing which the door of salvation is found."

T518_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"अंतहीन महत्वाकांक्षा एवम् अतृप्त जिजीविषा समरस जीवन और आनंद पर सदैव ही ग्रहण साबित होती है, अपने अंत:करण में प्रकृति प्रदत्त प्रेम और आनंद का असीमित स्त्रोत होने के बावजूद, उसी की खोज में जीवनपर्यंत अंतहीन मृगतृष्णा बनी रहती है।" Translated in English  "Endless ambition and insatiable life always prove to be an eclipse on harmonious life and joy, despite having an infinite source of love and joy given by nature in our heart, in search of the same, there remains an endless mirage throughout life."

T517_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "पत्रकारिता सदैव से ही समाज एवम् राष्ट्र का आधार स्तंभ रही है, स्वतंत्रता आंदोलनों से लेकर राष्ट्र निर्माण की बात हो, या सांस्कृतिक विरासत से लेकर आध्यात्मिक जनजागरण का कोई विषय हो, पत्रकारिता की भूमिका सदैव ही अग्रणी रही है।" 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'  Translated in English  "Journalism has always been the pillar of the society and the nation, whether it is about freedom movements to nation building, or any topic ranging from cultural heritage to spiritual awakening, the role of journalism has always been leading. Best wishes on National Press Day."

T516_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "यदि किसी ने अपने शाश्वत जीवन के किसी भी कोने में पराजय को अंगीकार कर लिया हो, तो उसे जीवनपर्यन्त कभी भी हर्ष तिमिर का भान नहीं हो सकता, वह जीवन के रंगमंच पर अपना किरदार निभाएगा तो, पर अभिनय की सार्थकता का भान कहीं भी न होगा।" Translated in English  "If someone has accepted defeat in any corner of his eternal life, then he can never feel joy and darkness till his life, he will play his role in the theater of life, but he will not realize the meaning of acting anywhere. Will happen."

T515_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "किसी भी मजबूत राष्ट्र निर्माण का मुख्य कारक है, उसकी बुनियाद का सशक्त होना, किसी भी राष्ट्र निर्माण में उसकी बुनियाद होते है, उस राष्ट्र के नौनिहाल, इन नौनिहालों का चरित्र, शिक्षा एवम् संस्कार जितने सुदृढ़ होंगे, वह राष्ट्र उतना की शक्तिशाली होगा।" 'बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं '  Translated in English  The main factor in building any strong nation is the strengthening of its foundation, its foundation is in any nation building, the children of that nation, the stronger the character, education and values ​​of these young people, the stronger that nation will be. 'Happy Children's Day'

T514_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "विचारों का निरंतर प्रवाह एक शाश्वत प्रक्रिया है, किसी भी धर्म एवम् संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु सद्विचारों का निरंतर प्रवाह अति आवश्यक है, सनातन संस्कृति का मूल स्त्रोत ज्ञान विचारों के सतत प्रवाह का संकलन मात्र ही है।" Translated in English  "The constant flow of ideas is an eternal process, to keep any religion and culture intact, the constant flow of good thoughts is very necessary, the basic source of Sanatan culture is only the compilation of the continuous flow of knowledge and ideas."

T513_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "सशक्त अभिनय के माध्यम से, मंच पर जब  किसी नाटक के कलाकार अपने किरदार को जीवंत कर, नयी ऊंचाई पर स्थापित करने में सफल होते हैं, तब मंच पर प्रस्तुत ऐसी प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित करने में तनिक भी विलम्ब नहीं होता है।" Translated in English  "Through strong acting, when the actors of a play are successful in bringing their character to life on the stage and setting it at a new height, then there is no delay in declaring such a presentation presented on the stage as the best by the jury." 

T512_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "नाट्य कला अभिव्यक्ति का वह सशक्त माध्यम है, जो मंच कलाकार को एक ही जीवन में, समाज में प्रतिस्थापित हरएक जीवन का अनुभव करने एवम् उस चरित्र को मंच के माध्यम से स्वयं में रूपांतरित करने का अवसर देता है।" Translated in English  "Theatrical art is that powerful medium of expression, which gives an opportunity to the stage artist to experience each and every life replaced in the society in a single life and to transform that character in himself through the stage."

T511_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जीत और हार खेल का नैसर्गिक हिस्सा है,जब यह जीत, हार खेल का हिस्सा न रहकर,देश की अस्मिता और गौरव से जुड़ जाए,तो खेल का मैदान भी किसी जंग के मैदान से कम नहीं होता,यदि चिरप्रतिद्वंदी भारत पाकिस्तान क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भिड़ते है,तो यही माहौल देखने को मिलेगा।" Translated in English  "Victory and defeat is a natural part of the game, when this victory, defeat is not a part of the game, it is added to the pride and pride of the country, then the playing field is also no less than a battlefield, if the arch-rival India Pakistan is a part of the cricket world cup. If we meet in the final, then the same atmosphere will be seen."

T510_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "इस धरा पर प्रकृति एवम् नैसर्गिक सौंदर्य का इतिहास अनादि है,धरा के जिस भूखंड में पावन नदियों का उद्गम स्थल हो,ऋषियों मुनियों की तपों स्थली हो, हमेशा से सनातन आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहे हिमालय का नैसर्गिक सौंदर्य हो, ऐसी देव भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।" Translated in English  "The history of nature and natural beauty on this earth is eternal, the land of the land where the holy rivers originate, the place of penance for the sages, the natural beauty of the Himalayas should always be the center of eternal spiritual consciousness, such a god land of Uttarakhand. Hearty congratulations on the foundation day."

T509_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "विष्णु को चराचर में व्याप्त सूक्ष्म शक्ति का प्रतीक माना गया है,कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही विष्णु ने धर्म के रक्षार्थ मत्स्य अवतार लिया था,शिव ने देवताओं की प्रार्थना पर इसी दिन त्रिपुरासुर का वध किया था,गुरु नानक देव का जन्म भी इसी दिन हुआ था,जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाते है।" Translated in English  "Vishnu is considered a symbol of subtle power prevailing in the pasture, on the day of Kartik Purnima, Vishnu took the Matsya avatar to protect religion, Shiva killed Tripurasura on this day on the request of the gods, Guru Nanak Dev was also born on this day. It happened, which is celebrated as the festival of lights."

T508_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  " भारत रत्न महान भारतीय भौतिक शास्त्री जिन्हें 1930 में प्रकाश प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य हेतु भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवम् उनके आविष्कार को रमन प्रभाव के नाम से ही जाना जाता है, ऐसे महान वैज्ञानिक को उनकी जयंती पर शत शत नमन।"   Translated in English  "Bharat Ratna The great Indian physicist who was awarded the Nobel Prize in Physics in 1930 for his outstanding work on light scattering and his invention is known as the Raman Effect, salutes to such a great scientist on his birth anniversary."

T507_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "कला एवम् विद्या की उपादेयता मानुजता के विकास में सदैव ही आनुषंगिक कड़ी रही है, ज्ञान ही यथार्थ में वह स्त्रोत है, जिसमें स्नान उपरांत मानवीय जीवन, सांसारिक वर्जनाओं से मुक्त हो, आध्यात्मिक आलोक को स्वयं में आत्मसात कर पाता है।" Translated in English  "The utility of art and learning has always been an inextricable link in the development of humanity, knowledge is in reality the source in which human life after bathing, freed from worldly taboos, is able to assimilate the spiritual light in itself."

T506_Shree Kumar Rastogi

चित्र
 "किसी भी क्षेत्र के शीर्ष शिखर पर आरूढ़ होने हेतु,पूर्ण समर्पण से साथ सतत साधना एवम् अभ्यास का होना नितांत आवश्यक है,अपनी अनवरत लगनशीलता के कारण ही,आज विराट कोहली क्रिकेट जगत में अपने को शीर्ष पर स्थापित कर पाए है।" "विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं"  Translated in English  "To be able to climb the top of any field, it is absolutely necessary to have continuous practice and practice with full dedication, due to his constant perseverance, today Virat Kohli has been able to establish himself at the top in the cricket world." "Wishing Virat Kohli a very happy birthday"

T505_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "देवोत्थान एकादशी जिस दिन भगवान विष्णु एवम् तुलसी के विवाह की लोकप्रचलित कथा का वर्णन है, जिसके उपरांत सनातन धर्म में सभी मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाते है।" "देवउठनी एकादशी की हार्दिक मंगलकामनाएं।"  Translated in English  "Devotthan Ekadashi, the day on which the popular story of the marriage of Lord Vishnu and Tulsi is described, after which all the auspicious programs in Sanatan Dharma begin." "Wishing you a very Happy Devuthani Ekadashi"

T504_Shree Kumar Rastogi

चित्र
"जीवन ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित हो जाती हैं, जो अप्रत्याशित होती हैं, उस घटना के घटित होने में हमारा लेश मात्र भी योगदान नहीं होता, दूसरों के गलत निर्णयों के कारण उक्त घटना घटित होती है, किंतु घटना के घटित होने से पूर्णतया प्रभावित हम होते है।" Translated in English  "Many such events happen in life, which are unexpected, we do not even contribute to the occurrence of that event, due to the wrong decisions of others, the said event happens, but we are completely affected by the occurrence of the event. Happens."

T503_Shree Kumar Rastogi

चित्र
  "जब आप किसी बड़े उद्देश्य हेतु अग्रसर होते है, तो मार्ग में बड़ी बड़ी चुनौतियां बाधा  बनती है, किंतु लक्ष्य प्राप्ति की उत्कृष्ट जिजीविषा, सभी चुनौतियों को धता बता, लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में बढ़ने में सहायक होती है। कर्मवीर को कोई भी बाधा मार्ग से विचलित नहीं कर सकती।" Translated in English  "When you are moving towards a big goal, then big challenges become obstacles in the way, but the excellent life expectancy of achieving the goal, defying all the challenges, helps in moving towards achieving the goal. No obstacle can deter Karmaveer from the path."